Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

BMW कार मामले में कांग्रेस MP धीरज साहू से ED ने की पूछताछ, बोले- ‘न कार मेरी न कैश…’

MP Dheeraj Sahu BMW Car Case: कांग्रेस एमपी धीरज साहू से ईडी ने लग्जरी कार मामले में शनिवार को पूछताछ की. इस दौरान उन्होंने जब्त कार को लेकर बड़ा बयान दिया.

MP Dheeraj Sahu BMW Car Case

लग्जरी कार मामले में ईडी ने कांग्रेस सांसद से की पूछताछ

MP Dheeraj Sahu BMW Car Case: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने जमीन घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है. इससे पहले ईडी की टीम ने उनके दिल्ली स्थित आवास से बीएमडब्ल्यू कार जब्त की थी जिसमें से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ था. जांच में सामने आया कि जब्त कार धीरज साहू के नाम पर रजिस्टर्ड थी. ऐसे में ईडी ने शनिवार को राज्यसभा सांसद धीरज साहू से करीब 11 घंटे तक पूछताछ की.

जानकारी के अनुसार आज एजेंसी ने धीरज साहू को फिर से जांच के लिए बुलाया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की माने तो ईडी हेमंत सोरेन के साथ उनके संबंधों और कार के संबंध में साहू का बयान दर्ज करना चाहती है. ईडी कार्यालय से बाहर आने के बाद साहू ने कहा कि यह पूछताछ पूर्व सीएम के घर से जब्त किए गए वाहन के संबंध में थी.

गाड़ी पूर्व सीएम की नहीं है- धीरज साहू

मामले में धीरज साहू ने कहा कि ज्यादा कुछ नहीं है… गाड़ी पूर्व सीएम की नहीं किसी और की है…जो कुछ भी हो एजेंसी मामले में जांच कर रही है. वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या कार उनकी है तो उन्होंने कहा कि यह गलत है यह झूठ है. बता दें कि कांग्रेस सांसद धीरज साहू के रांची स्थित घर से आयकर विभाग ने 351 करोड़ से अधिक का कैश जब्त किया था. आयकर विभाग ने इसके अलावा बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की थी.

धीरज साहू के अलावा इनसे भी हुई पूछताछ

बता दें धीरज साहू के अलावा साहिबगंज के डिप्टी रामनिवास यादव, सीएम सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद समेत राज्य में अवैध खनन से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए शनिवार को ईडी के सामने पेश हुए थे. ईडी ने इस मामले में प्रसाद से घंटों तक पूछताछ की थी. इसके अलावा राजस्व विभाग के पूर्व उप निरीक्षक भानु प्रताप से भी इस मामले में पूछताछ हुई थी.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital