Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Noida: किरायेदार की दादागिरी! घर के बाहर धरने पर बैठने को मजबूर मकान मालिक, जाने पूरा मामला

नोएडा के सेक्टर 31 में एक मकान मालिक अपना घर किरायदार से खाली कराने को लेकर परेशान हो चुका है. जिसकी वजह से उसको मजबूर होकर धरने पर बैठना पड़ गया है.

noida news

घर के बाहर धरने पर बैठा बुजुर्ग मकान मालिक(फोटो-सोशल मीडिया)

दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 31 से एक हैरान-परेशान करने वाला मामला सामने आया है. जहां किराएदार ने मकान मालिक के घर पर अपना कब्जा जमा लिया है और लाख कहने के बावजूद भी वो उस मकान को खाली नहीं कर रहा है. घर के मालिक ने अपनी तरफ से कई तरह की कोशिश कर ली है. लेकिन किरायदार मकान खाली करने को तैयार नहीं है. जिसके चलते मकान मालिक काफी परेशान हो गया है और मजबूर होकर अपने घर के बाहर ही धरने पर बैठ गया है.

मकान मालिक के घर के बाहर धरने पर बैठने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि किराएदार पिछले 14 सालों से मकान खाली नहीं कर रहा है. घर का मालिक बुजुर्ग है और वो ही घर के बाहर धरने पर बैठ गया है.

2008 में नोएडा सेक्टर 31 में खरीदा था घर

बता दें कि घर का मालिक अशोक कालरा दिल्ली के पहाड़गंज में किराए पर रहते हैं और वही अपना एक छोटा सा बिजनेस चलाते हैं बताया जा रहा है कि 2008 में अशोक कालरा ने नोएडा के सेक्टर 31 में घर खरीदा था. घर में एक किराएदार पहले से ही रहे रहा था. घर खरीदने के बाद जब अशोक कालरा ने किराएदार से घर खाली करने को कहा तो किराएदार ने कुछ वक्त का समय मांगा था. जब समय पूरा हुआ तो बुजुर्ग मालिक ने फिर घर खाली करने को कहा, लेकिन इस बार उसने खुद को मालिक बताते हुए कोर्ट में पिटीशन डाल दी. जब से लेकर अब तक मामले को 14 साल हो गए है और वो बस ठोकर ही खा रहे रहे हैं

ये भी पढ़े- Pankhuri Pathak: तिहाड़ जेल के पास से चोरों ने उड़ाई पंखुड़ी पाठक की फॉर्च्यूनर कार, 30 मिनट होती रही चोरी

कागजात होने के बावजूद भी नहीं मिल रहा घर

मालिक अशोक का कहना है कि उनके पास सब कागजात है, एफआईआर (FIR) की जांच में भी किरायदार का झूठ पकड़ा गया है. लेकिन उसके बावजूद भी घर उनको वापस नहीं मिल पा रहा है. उन्होने आगे कहा कि उन्होने 2008 में अपने लिए घर खरीदा था. लेकिन किराएदार के घर नहीं खाली करने वजह से खुद दिल्ली में किराय पर रहना पड़ रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

 


 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital