Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Modi In UP: कल्कि धाम की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी, 19 को संभल तो 22 फरवरी को काशी जाएंगे प्रधानमंत्री

Kalki Dham: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को उत्तर प्रदेश के संभल जिले का दौरा करेंगे. जहां पर पीएम मोदी कल्कि धाम की आधारशिला रखेंगे.

PM Modi, Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Kalki Dham: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को उत्तर प्रदेश के संभल जिले का दौरा करेंगे. जहां पर पीएम मोदी कल्कि धाम की आधारशिला रखेंगे. कल्कि धाम का शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी लखनऊ पहुंचेंगे. जहां पर करीब 10 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी काशी अपने संसदीय क्षेत्र भी जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर तेजी के साथ तैयारियां की जा रही हैं.

संभल में कल्कि धाम की आधारशिला रखेंगे पीएम

पीएम मोदी 19 फरवरी को संभल के कल्कि धाम में शिलान्यास के लिए गर्भगृह में जाएंगे. ये गर्भगृह जमीन के नीचे करीब 5 फुट अंदर हैं. जहां पर शिलापूजन होना है. जमीन के अंदर तक जाने के लिए सीढ़ियां बनाई जा रही हैं. पीएम मोदी आधारशिला रखने के बाद बाद मंदिर परिसर का भ्रमण भी करेंगे. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धर्माचार्यों के द्वारा शिलापूजन का कार्यक्रम कराया जाएगा.

एक लाख से ज्यादा लोग होंगे शामिल

मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में 5 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा इस शिलान्यास कार्यक्रम में आसपास के जिलों से लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. पीएम मोदी शिलापूजन के बाद लोगों को संबोधित करेंगे.

यह भी पढ़ें- देश में अब कोई जगह नहीं, जहां से सोनिया गांधी जीत सकें…कांग्रेस पूरी तरह से खत्म हो चुकी है, AIUDF चीफ ने बोला हमला

काशी को देंगे हजारों करोड़ की सौगात

पीएम मोदी कल्कि धाम के शिलान्यास के बाद काशी में भी हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री का यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है. राज्य प्रशासन ने पीएम मोदी के दौरे को केंद्रित कर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है.

कल्कि धाम के पीठाधीश्वर हैं आचार्य प्रमोद कृष्णम

बता दें कि संभल के एंकरा कंबोह इलाके में स्थित कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी से मिलकर उन्हें आधारशिला कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था. हाल ही में कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था. अब माना जा रहा है कि आचार्य प्रमोद कृष्णम बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital