Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

देश में अचानक बदला मौसम का मिजाज, हिमाचल में बर्फबारी तो दिल्ली-NCR में झमाझम, जानें किन राज्यों में होगी बारिश

Weather forecast Today: मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है. जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

Weather forecast Today

दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम

Weather forecast Today: देश के मौसम में अचानक आए बदलाव ने लोगों को ठिठुरन महसूस करा दी. दरअसल पिछले कई दिनों दिन में तेज धूप खिलने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लग गया था. वहीं सुबह-शाम ठंडी हवाओं का प्रकोप था. इस बीच आई बारिश से अचानक ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग की मानें तो देश के कई राज्यों में 21 फरवरी तक बारिश होने की संभवना है. सोमवार रात को देश की राजधानी नई दिल्ली में बारिश हुई.

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में रात 11 बजे के बाद कई जगहों पर बारिश हुई. ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज की गई. राजधानी दिल्ली में कल यानी सोमवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.. हालांकि बारिश होने के बाद मौसम साफ हो गया है. दिल्ली एनसीआर के अलावा पश्चिमी यूपी के मेरठ में भी अच्छी बारिश हुई.

ये भी पढ़ेंः Bharat Jodo Nyay Yatra: मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी की पेशी आज, भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर लगेगा ब्रेक, जानें पूरा मामला

भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 20-21 को रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम महानिदेशक धनंजय महापात्रा ने बताया कि पहाडी़ राज्यांे विशेषकर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

ये भी पढ़ेंः देश में अचानक बदला मौसम का मिजाज, हिमाचल में बर्फबारी तो दिली-NCR में झमाझम, जानें किन राज्यों में होगी बारिश

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital