Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस ने राहुल गांधी को ‘भगवान कृष्ण’ और अजय राय को ‘अर्जुन’ बताते हुए कानपुर में लगाया पोस्टर, लिखा श्रीमद्भागवत गीता का ये श्लोक

मालूम हो कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर ब्रेक लगने जा रहा है. जानकारी सामने आई है कि राहुल गांधी लंदन के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने के लिए जाएंगे.

फोटो-सोशल मीडिया

Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समय यूपी में हैं और उन्नाव से होते हुए कानपुर जा रहे हैं. इसी बीच आज कानपुर पहुंचने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर राहुल गांधी के पोस्टर लगाए. एक पोस्टर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को ‘भगवान कृष्ण’ और यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय को ‘अर्जुन’ के रूप में दिखाया गया है. इसी के साथ ही पोस्टर पर श्रीमद्भागवत गीता का श्लोक- ‘यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत. अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्’ भी लिखा गया है. इसी के साथ ही इस पोस्टर पर संदीप शुक्ला की फोटो लगी है, जो कि पेशे से वकील हैं और यूपीसीसी के सदस्य भी हैं.

पोस्टर को लेकर संदीप शुक्ला ने मीडिया को बताया कि जिस तरह महाभारत में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को युद्ध जितवाया था, वैसे ही राहुल गांधी भाजपा से मुकाबले में चुनाव जीतेंगे. इसीलिए उनको उत्तर प्रदेश में अजय राय के सारथी के रूप में दिखाया गया है. यह होर्डिंग कानपुर नगर के जुहारी देवी कॉलेज के पास राहुल गांधी के आगमन के लिए बनाए गए मंच के पास लगाई गई है. कांग्रेस के युवा नेता संदीप शुक्ला ने यह होर्डिंग लगवाई है. मालूम हो कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर ब्रेक लगने जा रहा है. जानकारी सामने आई है कि राहुल गांधी लंदन के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने के लिए जाएंगे और 26 फरवरी से 1 मार्च तक यात्रा नहीं होगी.

ये भी पढ़ें-Lucknow: मदरसे में मौलाना और उसके भाई ने 8 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, मां ही भेजती थी आरोपी के पास

करेंगे इंग्लैंड का दौरा

वह इंग्लैंड का दौरा भी करेंगे. इसके बाद इंग्लैंड से लौटने के बाद राहुल राजस्थान के रास्ते 2 मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेंगे. फिलहाल आज यानी 21 फरवरी को उनकी यात्रा उन्नाव से निकल चुकी है और वह कानपुर पहुंच रहे हैं. 24 और 25 को राहुल गांधी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यात्रा करेंगे. बता दें कि यात्रा के सम्बंध में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर भी जानकारी दी है और बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 39वां दिन आज दोपहर 2 बजे कानपुर में समाप्त होगा. 23 फरवरी को यात्रा का ब्रेक होगा. इसी के साथ ही उन्होंने बताया है कि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा 24 फरवरी की सुबह मुरादाबाद से फिर शुरू होगी. उसके बाद संभल, अलीगढ़, हाथरस, और आगरा ज़िलों को कवर करते हुए यात्रा राजस्थान के धौलपुर में रुकेगी.

उज्जैन में महाकाल के करेंगे दर्शन

तो वहीं यात्रा पर ब्रेक के बाद  2 मार्च को दोपहर 2 बजे धौलपुर से एक बार फिर भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होगी. इसके बाद यह मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर, और उज्जैन-सहित मध्यप्रदेश के अन्य ज़िलों में जाएंगे. इसके बाद 5 मार्च को दोपहर 2 बजे राहुल गांधी उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेंगे.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital