Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भाजपा के एक और दिग्गज नेता का चुनावी राजनीति से मोहभंग, जानें क्यों पीछे हटे गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम

Nitin Patel Loksabha Election 2024: भाजपा के नेता टिकट कटने के डर से पहले ही चुनावी राजनीति से किनारा कर रहे हैं. गौतम गंभीर, जयंत सिन्हा के बाद एक और नेता ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है.

Nitin Patel Loksabha Election 2024

गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल.

Nitin Patel Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है. इस बीच बीजेपी के कई नेता टिकट कटने के डर से पहले ही चुनाव लड़ने से इंकार कर चुके हैं. सबसे पहले पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर है तो वहीं हजारीबाग से जयंत सिन्हा भी चुनावी मैदान से किनारा कर चुके हैं. इस बीच गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने भी लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है. जानकारी के अनुसार नितिन पटेल ने रविवार को मेहसाणा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का दावा वापस ले लिया है.

गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने मेहसाणा सीट से पार्टी को टिकट देने का अनुरोध किया था. लेकिन अब वे अपने दावा वापस ले रहे हैं. बता दें कि नितिन पटेल ने इससे पहले कभी भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था. हालांकि पार्टी ने मेहसाणा सीट से किसी उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है. पार्टी ने शनिवार को गुजरात की 26 में 15 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया था.

मेहसाणा भाजपा की परंपरागत सीट

नितिन पटेल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं मेहसाणा सीट से उम्मीदवार के रूप में अपना दावा वापस लेता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि नरेंद्रभाई मोदीजी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनें और विश्व में भारत का मान बढ़ाएं. बता दें कि मेहसाणा पीएम नरेंद्र मोदी का गृह जिला है. बीजेपी ने 1984 के चुनावों में 2 सीटें जीती थीं. इसमें से एक सीट मेहसाणा भी थीं. तब से अब तक यह सीट बीजेपी के पास ही रही है.

गौरतलब है कि नितिन पटेल गुजरात भाजपा के कद्दावर नेता रहे हैं. वे पीएम नरेंद्र मोदी के सीएम रहते उनके मंत्रिमंडल में बतौर मंत्री काम कर चुके हैं. इसके अलावा आनंदीबेन पटेल, विजय रूपाणी की कैबिनेट में भी वे बतौर मंत्री और डिप्टी सीएम काम कर चुके हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital