Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘किसान तय करे कि सरकार किसकी लानी है…’ किसानों के पक्ष में नाना पाटेकर का बड़ा बयान

Farmer Protest 2024 Nana Patekar Statement: किसान आंदोलन में नया मोड़ आ गया है. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर ने किसानों को कहा है कि वे सरकार से कुछ भी ना मांगे, बल्कि यह तय करे कि सरकार किसकी लानी है.

nana patekar

नाना पाटेकर.

Nana Patekar Statement About Farmers Protest: किसान आंदोलन में अब बॉलीवुड की भी एंट्री हो गई है. मशहूर कलाकार नाना पाटेकर ने बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया है. उन्होंने किसानों के पक्ष में बात कही है. एक्टर नाना पाटेकर ने किसानों से कहा है कि सरकार से कुछ मांगे नहीं, बल्कि अपना फैसला लेते हुए सरकार चुनें. नाना ने आगे कहा है कि किसान यह तय करे कि देश में सरकार किसकी लानी है. नाना पाटेकर का यह बयान तब आया है जब लोकसभा चुनाव होने वाला है. नाना पाटेकर ने अपने पॉलिटिकल लाइफ को लेकर भी जवाब दिया है.

नाना पाटेकर ने अपने पॉलिटिकल लाइफ को लेकर भी जवाब दिया है. राजनीति को लेकर उन्होंने कहा-‘मैं राजनीति नहीं कर सकता, क्योंकि जो पेट में है वह मुंह पर आ ही जाएगा. वो मुझे पार्टी से निकाल देंगे. पार्टियां बदलते बदलते एक महीने में सारी पार्टियां खत्म हो जाएंगी.’

किसानों के लिए नाना पाटेकर ने क्या कहा?

नाना पाटेकर ने किसानों के पक्ष में कहा कि उनके सामने दिल की बात कर सकते हैं, जो हमें रोज खाना देते हैं. आगे उन्होंने कहा कि किसानों की किसी को पड़ी नहीं तो हमें सरकार की क्या पड़ी है?’ इसके अलावा नाना पाटेकर ने कहा है कि पहले 80-90 फीसदी किसान थे. लेकिन, अब 50 फीसदी रह गए हैं. उन्होंने किसानों से कहा कि अब सरकार से कुछ मांगो मत, अब यह तय करो कि देश में सरकार किसकी लानी है.

किसानों की आत्महत्या को लेकर नाना पहले भी चिंता जाहिर कर चुके हैं. नाना पाटेकर किसानों के हित और पक्ष में पहले भी काम करते रहे हैं. उन्होंने किसानों के लिए एक संस्था बनाई और कहा था कि किसान आत्महत्या करने के बजाए उन्हें कॉल करे. नाना पाटेकर के मानें तो उन्होंने किसान परिवार की 180 विधवाओं को 15-15 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी की थी.

यह भी पढ़ें: बेरोजगारी भत्ता, 450 में सिलेंडर, MSP गारंटी…. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कुछ ऐसा होगा कांग्रेस का घोषणापत्र

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में भगदड़, अर्जुन मोढवाडिया समेत गुजरात के 2 पूर्व विधायकों ने पार्टी छोड़ी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital