Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Dwarka Expressway के उद्घाटन से पहले PM मोदी के रोड शो में उमड़े लोग, इतनी परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

गुरुग्राम में लोगों ने प्रधानमंत्री पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया है. पीएम मोदी के रोड शो के दौरान द्वारका एक्सप्रेस वे किनारे हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं.

फोटो-सोशल मीडिया

PM Modi In Gurugram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका एक्सप्रेस-वे के गुरुग्राम के हिस्सा का उद्घाटन करने के लिए गुरुग्राम पहुंचे. इस मौके पर उनका स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं तो वहीं पीएम ने बसई के पास एप्रोच रोड पर रोड शो कर गुरुग्राम के लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 19 किलोमीटर लंबा रोड है. इस दौरान एक्सप्रेस-वे किनारे हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं और प्रधानमंत्री पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत कर रहे हैं. तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया है.

मालूम हो कि रोड शो के बाद प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4087 करोड़ की लागत से तैयार द्वारका एक्सप्रेसवे के पैकेज 3,4 को जनता को समर्पित किया. इसके बाद से द्वारका एक्सप्रेसवे पर यातायात शुरू होने से NH-48 पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा. इससे लाखों लोगों को जाम के झाम से निजात मिलेगी. इस दौरान पीएम 4890 करोड़ की लागत से बनने वाले शामली-अंबाला नेशनल हाईवे के पैकेज 1,2,3 की आधारशिला रखी.  साथ ही 1330 करोड़ की लागत के भिवानी-हांसी रोड के विस्तारीकरण प्रोजेक्ट की आधारशिला भी रखी.

ये भी पढ़ें-Electoral Bonds का ब्योरा देने की समयसीमा बढ़ाने की एसबीआई की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की, 12 मार्च तक सारी जानकारी देने को कहा

पीएम ने किया निरीक्षण

तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ द्वारका एक्सप्रेसवे के मॉडल का निरीक्षण किया. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे समेत 144 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे.

जाम से मिलेगी लोगों को मुक्ति

इस मौके पर नितिन गडकरी ने कहा कि, दिल्ली-एनसीआर में 35 हजार के प्रोजेक्ट पूरे किए और आने वाले समय में 65 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट पूरे होंगे. उन्होंने आगे कहा कि, पूरे दिल्ली-एनसीआर को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी. 32 ग्रीन हाईवे बन रहे हैं, लेकिन द्वारका एक्सप्रेस वे अलग है यह स्टेट आफ आर्ट प्रोजेक्ट है. इसी के साथ उन्होने कहा कि, यू आर टू में 30 लाख टन से ज्यादा गाजीपुर से कचरा प्रोजेक्ट में डाला है. इसी के साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, आज का दिन इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है. द्वारका एक्सप्रेस वे आत्मनिर्भर भारत का नमूना है. स्टेट आफ आर्ट प्रोजेक्ट है. उन्होंने कहा कि, एक ही जगह पर एक के ऊपर चार लेन है. वह आगे बोले कि, मैंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया था कि एक बार इस प्रोजेक्ट को देखकर उद्धाटन करें, उन्होंने इसको स्वीकार किया.

सबसे ज्यादा बिजनेस गुरुग्राम में है

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री को शाल भेंट किया तो वहीं, राव इंद्रजीत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हरियाणा में एक महीने में दूसरी बार आगमन हुआ है. उन्होंने बताया कि पीएम ने एम्स का शिलान्यास किया था. आज गुरुग्राम में पधारे हैं. कई राज्य ऐसे हैं जो उनके आगमन का इंतजार कर रहे हैं. इसी के साथ ही आगे उन्होंने कहा कि, तीसरी पारी की तैयारी देश में हो रही है. वह बोले कि हरियाणा का सौभाग्य है कि, एक हीने में प्रधानमंत्री दो बार पधारे हैं. इसी के साथ ही राव इंद्रजीत ने आगे कहा कि, गुरुग्राम आज के दिन हरियाणा के अंदर सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला जिला है. बिजनेस सबसे ज्यादा गुरुग्राम में है. इंडस्ट्री गुरुग्राम में सबसे ज्यादा है. दस साल में गुरुग्राम की साख को चार चांद इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से मिला है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital