Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है, प्रधानमंत्री के इस दौरे का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उनके नेतृत्व में बस्तर अब भय और हिंसा से निकलकर विकास और शांति की राह पर आगे बढ़ रहा है.

PM-Narendra-Modi-Bastar-Visit-Diwali-2026

प्रकाश और उल्लास के महापर्व दीपावली के अवसर पर पीएम मोदी ने एक बार फिर अपनी परंपरा निभाते हुए देश के उन वीर जवानों के बीच दीपावली मनाने का निर्णय लिया, जो बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सुरक्षा की कमान संभाले हुए हैं. प्रधानमंत्री के इस विशेष दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों और स्थानीय जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

बस्तर में अब हिंसा के माहौल से बाहर निकल रहा है

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री के ‘एक्स’ पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति स्नेह हमेशा से प्रेरणादायक रहा है.

सीएम साय ने रेखांकित किया कि पीएम मोदी के मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व में कभी नक्सलवाद के साए में रहने वाला बस्तर अब भय और हिंसा के अंधकार से निकलकर शांति, आपसी विश्वास और विकास के नए रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है.

वीर जवानों के साहस और बलिदान को नमन

अपने सोशल मीडिया संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया था कि जिस बस्तर में कभी आतंक का साया हुआ करता था, आज वहां विकास की एक नई और सुंदर तस्वीर दिखाई दे रही है. इसके साथ ही उन्होंने उन तमाम वीर जवानों के अदम्य साहस, त्याग और तपस्या को भी नमन किया, जिन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है.

ये भी पढ़ें: अटल-आडवाणी की जोड़ी मिलना नामुमकिन, पीएम मोदी के लेख ने खोल दिए कई बड़े पन्ने

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि दीपावली के पावन पर्व पर देश के प्रधानमंत्री का सीधे सुरक्षा बलों के जवानों के बीच पहुंचना उनके मनोबल को और अधिक ऊंचा करेगा. छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सीएम साय ने उम्मीद जताई कि राज्य को लगातार उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा. प्रधानमंत्री का यह दौरा सुरक्षा, विकास और विश्वास के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital