Urdu Conclave 2026

गूगल के CEO सुंदर पिचाई को मिला पद्म भूषण, पिचाई ने कहा- ‘भारत मेरा एक हिस्सा है, जहां भी जाता हूं, इसे अपने साथ ले जाता हूं’

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को गूगल के प्रमुख सुंचर पिचाई को भारत सरकार की ओर से मिला पद्म भूषण अवॉर्ड सौंपा. भारत सरकार की तरफ़ से मिला ये सम्मान स्वीकार करने के बाद सुंदर पिचाई ने एक ब्लॉग लिखा जिसमें उन्होंने लिखा कि भारत उनका एक हिस्सा है जो हमेशा उनके साथ रहता है. उन्होंने कहा, ”मैं जहां भी जाता हूं, अपने अंदर बसे भारत को साथ ले जाता हूं. इस ख़ूबसूरत सम्मान को छोड़कर, जिसे मैं किसी एक जगह पर सुरक्षित रखूंगा.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read