Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IPL 2024: वानिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट का ऐलान, लेन स्पिनर विजयकांत व्यासकांत को मिला मौका

Vijayakanth Viyaskanth joined SRH squad: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में 9 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद ने वानिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया.

Vijayakanth Viyaskanth

विजयकांत व्यासकांत

Vijayakanth Viyaskanth joined SRH squad: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में 9 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद ने वानिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया. फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह पर श्रीलंकाई स्पिनर विजयकांत व्यासकांत को अपने साथ जोड़ा है. वह 50 लाख की बेस प्राइस पर टीम से साथ जुड़े. 21 साल के लेन स्पिनर विजयकात व्यासकांत ने अफगानिस्तान के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले साल डेब्यू किया था.

वानिंदु हसरंगा के रिप्लेसमेंट का ऐलान

विजयकांत व्यासकांत अपने देश के लिए एक टी20 मैच खेला है. हाल ही में संपन्न हुए आईएल टी20 टूर्नामेंट में वह एमआई अमीरात का प्रतिनिधित्व किया था. इसमें उन्होंने चार मैच में 8 विकेट चटकाए थे. वहीं बांग्लादेश प्रीमियर लीग में विजयकांत चैटोग्राम चैलेंजर्स और लंका प्रीमियर लीग में जाफना किंग्स का की भी कमान संभाली है. बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अब तक खेले गए चार मैच में से दो में जीत और दो में हार दर्ज की है.

चोट के कारण आईपीएल से हुए बाहर

वानिंदु हसरंगा एड़ी की चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं. जिसके चलते सनराइजर्स हैदराबाद को रिप्लेसमेंट का ऐलान करना पड़ा. हसरंगा इससे पहले दो सीजन में आरसीबी का प्रतिनिधित्व किया था. साल 2022 की नीलामी में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. इस साल के ऑक्शन से पहले आरसीबी ने उन्हें रिलीज कर दिया था.

ये भी पढ़ें- मयंक यादव ने बढ़ाई लखनऊ सुपर जायंट्स की टेंशन, CEO ने हेल्थ को लेकर दिया अपडेट

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital