Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

श्रीनगर: 3.4 डिग्री सेल्सियस तापमान, सबसे ठंडी रात दर्ज की गई

श्रीनगर में शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई. इस दौरान समूचे कश्मीर में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि शहर में बीती रात न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य से 2.5 डिग्री कम था. रात का तापमान उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमार्ग से भी कम रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम पर्यटन स्थल पर पारा शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. उन्होंने कहा कि घाटी के प्रवेश द्वार शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण में स्थित कोकेरनाग शहर में भी न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital