Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Paris Olympics: भारत को लगा बड़ा झटका, पेरिस ओलंपिक से बाहर हुए मुरली श्रीशंकर

Murali Srishankar: भारत के लॉन्ग जम्पर खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर पेरिस ओलंपिक 2024 से बाहर हो गए हैं. श्रीशंकर घुटने की चोट के चलते ओलंपिक से बाहर हो गए हैं.

Murali Srishankar

मुरली श्रीशंकर (फोटो- एक्स)

Murali Srishankar: भारत के लॉन्ग जम्पर खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर पेरिस ओलंपिक 2024 से बाहर हो गए हैं. श्रीशंकर घुटने की चोट के चलते ओलंपिक से बाहर हो गए हैं. वह पेरिस ओलंपिक में मेडल के दावेदार माने जा रहे थे, ऐसे में उनका बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका है. मुरली श्रीशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. पेरिस ओलंपिक इस साल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक 17 दिनों तक चलेगा.

मुरली श्रीशंकर पेरिस ओलंपिक से हुए बाहर

एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता मुरली श्रीशंकर ने साल 2023 में एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 8.37 मीटर के प्रयास से रजत पदक जीता था और पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालिफाई किया था. 25 साल के इस खिलाड़ी को शंघाई/सुझोउ और दोहा में 27 अप्रैल और 10 मई को दो डाइमंड लीग प्रतियोगिता के साथ अपने सत्र की शुरुआत करनी थी, लेकिन इससे पहले मंगलवार को ट्रेनिंग के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, GT Vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital