Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दुनिया का यह अनोखा मंदिर, जहां जाने के बाद हर किसी को होता है पछतावा, यहां देखें VIDEO

Mount Taishan: आज हम आपको एक अनोखे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से लौटने के बाद लोगों को सिर्फ पछतावा होता है. दरअसल, पड़ोसी देश चीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Mount Taishan

दुनिया के कोने-कोने से हर रोज अजीबोगरीब चीजें इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं. आज हम आपको एक अनोखे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से लौटने के बाद लोगों को सिर्फ पछतावा होता है. दरअसल, पड़ोसी देश चीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके देखा जा सकता है कि लोग पहाड़ों पर चढ़कर वापस लौटने के बाद खड़े नहीं हो सकते. चलिए अब इस मंदिर के बारे में दिलचस्प बातें विस्तार से जानते हैं.

मंदिर जाकर पछताते हैं लोग

दरअसल, ऐसी ही एक जगह चीन में भी मौजूद हैं, जिसे दुनिया ‘माउंट ताईशान’ के नाम से जानती है. आमतौर पर लोगों को 50-100 सीढ़ियां चढ़ने में लोगों की हालत खराब हो जाती है और इस जगह पहुंचने के लिए पर्यटकों को 6600 से अधिक सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है. यहां चढ़ने के बाद इंसान की हालत ऐसी हो जाती है. ऐसा लगता है कि हमारे शरीर से हमारा पैर ही गायब हो चुका है.

इस अनोखे मंदिर का वीडियो वायरल

फिलहाल इस मंदिर से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आप लोगों ने हाथों में स्टिक पकड़ रखी है और मुश्किल से सीढ़ी पर चढ़ पा रहे हैं. कई तो इसमें ऐसे दिखाई दे रहे हैं…जिनके पैर कांपते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं कई तो ऐसे हैं कि जो सीढ़ियों की रेलिंग पकड़कर मुश्किल से उतर पा रहा है. इसके अलावा कुछ लोगों की हालत ऐसी हो गई है कि ये लोग स्ट्रेचर पर लेकर जाया जा रहा है.

फिलहाल इस वीडियो को एक्स @TheFigen नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. जिसे खबर लिखे जाने तक 2.5 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘ भाईसाहब इस जगह जाने की हिम्मत कौन कर सकता है भाई.’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘ यहां अच्छे से अच्छे लोग भी चढ़ने से पहले कई बार सोचेगे. ‘ इस जगह पहुंचने के बाद हालत इतनी बुरी हो जाती है कि ज्यादातर लोग यहां पहुंचने के बाद पछताते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital