Urdu Conclave 2026

दिल्ली आबकारी नीति का मामला, अदालत ने व्यवसायी अमित अरोड़ा की हिरासत सात दिनों के लिए बढ़ा दी

दिल्ली की एक अदालत ने व्यवसायी अमित अरोड़ा की हिरासत बुधवार को सात दिनों के लिए बढ़ा दी. अरोड़ा गुरुग्राम स्थित बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं. दिल्ली आबकारी नीति मामले में कथित अनियमितता से जुड़ी धन शोधन जांच के सिलसिले में अरोड़ा को हिरासत में लिया गया है. विशेष न्यायाधीश एन. के. नागपाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर एक याचिका पर आदेश पारित किया. आरोपी को उसकी सात दिन की हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद अदालत में पेश किया गया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read