Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“4 बीवी और 40 बच्चे नहीं चलेंगे”, भाजपा सांसद साक्षी महाराज बोले- जब-जब हिंदू घटा, देश बंटा

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि आजादी के बाद हुए विभाजन के समय पाकिस्तान में 23 प्रतिशत हिंदू थे, लेकिन उनकी संख्या लगातार घटती चली गई और आज सिर्फ 1 से 1.5 फीसदी हिंदू बचे हैं.

BJP MP Sakshi Maharaj

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज

BJP MP Sakshi Maharaj: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने देश में तेजी से बढ़ती जनसंख्या को लेकर बयान दिया है. इस दौरान उन्होंने मुसलमानों की बढ़ती जनसंख्या पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश में अगर इसी तरह से हिंदू घटते रहे तो देश का विभाजन हो जाएगा. इसलिए जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना बहुत जरूरी है.

पाकिस्तान में अब सिर्फ डेढ़ फीसदी हिंदू बचे

बीजेपी सांसद ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि “इस रिपोर्ट को पढ़ने के बाद से मैं बहुत आहत हूं. 8 फीसदी हिंदू घट गया और मुसलमानों की संख्या 40 फीसदी बढ़ गई.” साक्षी महाराज ने कहा, “आजादी के बाद हुए विभाजन के समय पाकिस्तान में 23 प्रतिशत हिंदू थे, लेकिन उनकी संख्या लगातार घटती चली गई और आज सिर्फ 1 से 1.5 फीसदी हिंदू बचे हैं. जो बचे हैं उनकी स्थिति बेहद ही खराब है. हिंदुओं की संख्या में ये कमी इसलिए आई क्योंकि पाकिस्तान में हिंदुओं का जबरन धर्मांतरण, हत्या या फिर देश से जबरन निकाल दिया गया.”

जब-जब हिंदू घटा, देश बंटा- साक्षी महाराज

साक्षी महाराज ने आगे कहा कि “सुप्रीम कोर्ट ने भी देश में बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंता जाहिर की है. देश में जितनी जल्दी हो सके जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना चाहिए.” उन्होंने कहा, जब-जब हिंदू घटा, देश बंटा.

“4 बीवी और 40 बच्चे इस देश में नहीं चलेंगे”

बीजेपी सांसद ने ये भी कहा कि “मैंने पहले ही आगाह किया था कि 4 बीवी और 40 बच्चे इस देश में नहीं चलेंगे. अगर मैं 4 बच्चों की अपील करने लगा तो? हालांकि इस बयान को मीडिया में तोड़-मरोड़कर पेश किया गया. जिसकी वजह से केस दर्ज हो गया. जबकि मैं ना हिंदू की बात करता हूं और न ही मुसलमान की, मैं सिर्फ देश की बात करता हूं.”

यह भी पढ़ें- Akash Anand: “अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा…” पद से हटाए जाने के बाद आकाश आनंद की आई पहली प्रतिक्रिया, मायावती के फैसले पर कही ये बड़ी बात

बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार

बता दें कि बीजेपी ने उन्नाव लोकसभा सीट से तीसरी बार साक्षी महाराज को अपना उम्मीदवार बनाया है. इस सीट से वो मौजूदा सांसद हैं. वहीं इंडिया अलायंस ने इस सीट से अन्नू टंडन को टिकट दिया है. अन्नू टंडन सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं बीएसपी ने अशोक पांडेय पर भरोसा जताया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital