Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Cyclone Remal: आज बंगाल के तट से टकराएगा एक और चक्रवाती तूफान, मिजोरम से बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान 110-120 किलोमीटर की रफ्तार से तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है. आज उसके पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपाड़ा के बीच टकराने की आशंका है. राहत टीमें अलर्ट पर हैं —

Cyclone Remal Update

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात रेमल

Cyclone Remal Update: भारतीय उपमहाद्वीप में एक बार फिर चक्रवातीय तूफान आ रहा है. उस तूफान को रेमल चक्रवात (Cyclone Remal) नाम दिया गया है. यह बंगाल की खाड़ी में पनपा और आज इसके पश्चिम बंगाल से टकराने की आशंका है. वहां तटीय इलाकों में तेज आंधी चल रही है और बारिश भी हो रही है.

मौसम विभाग के अनुसार, यह चक्रवाती तूफान 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तट से टकरा सकता है. इस दौरान समुद्र में 1.5 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है, जिससे तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाके डूब सकते हैं.

Cyclone Remal

आपदा प्रबंधन की टीमों को अलर्ट पर रखा गया है. साथ ही बंगाल की खाड़ी में मछलियां पकड़ने वाले मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है. मछुआरों को 27 मई की सुबह तक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में न जाने को कहा गया है. वहीं, रेमल के प्रभाव से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मिजोरम से लेकर बिहार तक बारिश होने की संभावना है.

अभी पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के सुंदरबन का एक वीडियो सामने आया है. इसमें आप देख सकते हैं कि कैसे लहरें उठ रही हैं और तेज आंधी से तट को नुकसान हुआ है.

Cyclone Remal news

मौसम विभाग के एक अधिकारिक बयान में कहा गया, “चक्रवात रेमल अगले कुछ घंटों में एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा और 26 मई की मध्य-रात्रि तक बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटों के बीच एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में टकराएगा.”

यह भी पढ़िए: तमिलनाडु-आंध्र से टकराएगा समुद्री तूफान, चेन्नई में हुई 80 साल की सबसे ज्यादा बारिश, 5 की मौत; 204 ट्रेनें 70 फ्लाइट रद्द

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest