Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

VIDEO: युवक ने पुलिस चौकी में मेज पर चढ़कर भोजपुरी गाने पर किया डांस, जानिए वायरल वीडियो पर पुलिस अफसर ने क्या कहा

Maharajganj News: सीओ अनुज कुमार सिंह ने बताया कि रात में कोई बारात जा रही थी, उसी दौरान मंदबुद्धि युवक डांस कर रहा था. किसी ने वीडियो बना लिया है. छपवा पुलिस चौकी लिखा गया है, लेकिन वह पुलिस बूथ है, जहां थाने से ड्यूटी लगाई जाती है.

VIDEO

पुलिस चौकी में डांस करता युवक

Edited by Nitish Pandey

VIDEO: उत्तर प्रदेश पुलिस अक्सर अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. कुछ ऐसा ही अजब-गजब मामला महराजगंज (Maharajganj) जिले में सामने आया है. जहां एक पुलिस चौकी के अंदर भोजपुरी गाने पर डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हांलकि इस मामले पर पुलिस की ओर से सफाई भी दी गई है.

महराजगंज (Maharajganj) जिले के नौतनवां थाने के छपवा चौकी का एक वीडियो (VIDEO) वायरल सोशल मीडिया पर हो रहा है. जिसमें मानसिक रुप से विक्षिप्त एक लड़का पुलिस चौकी के अंदर भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहा है. इस दौरान कोई दूसरा व्यक्ति उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था जो अब वायरल हो रहा है.

चौकी इंजार्ज के टेबल पर किया डांस

वहीं, इस मामले पर क्षेत्राधिकारी नौतनवा का कहना है कि थाना नौतनवा के अंतर्गत पुलिस चौकी छपवा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में चौकी परिसर में एक व्यक्ति द्वारा भोजपुरी गाने पर चौकी इंचार्ज के टेबल पर डांस करते हुए दिखाई दिया है.

चाय के दुकान पर काम करता है युवक

उन्होंने कहा कि इस संबंध में अवगत कराना है कि चौकी छपवा, थाना-नौतनवां जो काफी पहले बंद की जा चुकी है. वहां ना पुलिस का स्थायी नियंत्रण और ना पुलिस वहां स्थायी रुप से निवास करती है. जिस बात का लाभ उठाते हुए पास के ही चाय के दुकान पर काम करने वाले एक लड़के द्वारा जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नही है. उसके द्वारा ये कृत्य किया गया है. इस पर सहानुभूति रखते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें : VIDEO: वाह रे दारोगा जी! विजिलेंस टीम को देख मुंह में ठूस लिए रिश्वत के पैसे

पहले भी वायरल हो चुके है वीडियो

बता दें कि, पुलिस थाने और चौकी में अंदर डांस का ये कोई पहला वीडियो नहीं है. इससे पहले भी इस तरह के कई वीडियो सामने आ चुके है. लॉकडाउन के दौरान भी पुलिस से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिला था. जिसमें पुलिस वालों ने लॉकडाउन के नियमों का उलंघन करने पर एक मानसिक रुप से अस्वस्थ बच्चे से थाने में डांस कराया था. इसके अलावा भी कई मौकों पर पुलिस विभाग से जुड़े लोग खुद थाने या फिर चौकी में डांस करते दिख जाते है. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital