Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Kenya Violence: केन्या में जबरदस्त हिंसा, 5 लोगों की मौत, 150 से अधिक घायल; भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

मंगलवार को केन्या की संसद में हजारों लोगों के घुसने और उसके एक हिस्से में आग लगाने के बाद पुलिस ने आंसू गैस और गोलियां चलाईं.

Kenya Violence

फोटो-IANS

Kenya Violence: केन्या में सरकार की प्रस्तावित कर बढ़ोतरी के विरोध में यहां पर जबरदस्त हिंसक प्रदर्शन हो रहा है. खबर है कि नैरोबी में कम से कम 5 लोगों की इस हिंसा में मौत हो गई है और 150 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. इस हिंसा के बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए सावधान रहने की सलाह दी है.

भारत ने केन्या में रहने वाले अपने नागरिकों को सलाह देते हुए कहा है कि वे सरकार द्वारा प्रस्तावित कर वृद्धि के खिलाफ पूर्वी अफ्रीकी देश में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच अत्यधिक सावधानी बरतें और गैर-जरूरी आवाजाही को प्रतिबंधित करें.

भारत ने कही है ये बात

केन्या में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सलाह दी है कि “मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए, केन्या में सभी भारतीयों को सलाह दी जाती है कि वे अत्यधिक सावधानी बरतें, गैर-जरूरी आवाजाही को प्रतिबंधित करें और स्थिति साफ होने तक विरोध और हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचें.” इसके अलावा ये भी कहा गया है कि “कृपया अपडेट के लिए स्थानीय समाचार और मिशन की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें.”

ये भी पढ़ें-ब्रिटेन में मिले भारत के दो भगोड़े… विजय माल्या के बेटे की शादी में ललित मोदी शामिल, जमकर हुआ डांस, तस्वीरें वायरल

राष्ट्रपति ने दिया ये आदेश

तो वहीं केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने मंगलवार को “हिंसा और अराजकता” के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का आदेश दिया है. उन्होंने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा है कि “हम देशद्रोही घटनाओं पर पूर्ण, प्रभावी और त्वरित प्रतिक्रिया देंगे.” उन्होंने ये भी कहा कि “यह उचित या कल्पना योग्य भी नहीं है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी होने का दिखावा करने वाले अपराधी लोगों, उनके निर्वाचित प्रतिनिधियों और हमारे संविधान के तहत स्थापित संस्थानों के खिलाफ आतंक फैला सकते हैं और बेदाग होने की उम्मीद कर सकते हैं.”

पुलिस की मदद के लिए तैनात की गई सेना

बता दें कि मंगलवार को केन्या की संसद में हजारों लोगों के घुसने और उसके एक हिस्से में आग लगाने के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और गोलियां चलाईं. फिलहाल केन्‍या में पुलिस की मदद के लिए सेना को तैनात किया गया है. प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आंसू गैस, पानी की बौछार, रबर की गोलियों का इस्तेमाल किया गया है. एमनेस्टी केन्या सहित कई गैर सरकारी संगठनों ने एक संयुक्त बयान में बताया कि पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और 31 घायल हो गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital