Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

India-China Clash: राहुल गांधी पाकिस्तान और चीन की भाषा बोल रहे हैं- जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता पर साधा निशाना

JP Nadda: जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका बयान सेना का मनोबल गिराने का काम करता है. इसकी जितनी निंदा की जाए कम है. हमारी आर्मी बहादुरी का प्रतीक है.

JP Nadda

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (फोटो ANI)

JP Nadda: भारत और चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में हुई झड़प के बाद देश में सियासत गर्म हो गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है. जबकि सरकार सोई हुई है. जिसके बाद बीजेपी की तरफ से राहुल गांधी पर तीखे हमले किए जा रहा है. बीजेपी के नेताओं ने उन पर करारा हमला बोला है. वहीं इसी कड़ी में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने पलटवार करते हुए कहा कि वो सेना का मनोबल गिरा रहे हैं.

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वो पाकिस्तान और चीन की भाषा बोलते है. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर कई आरोप भी लगा दिए. उन्होंने कहा कि डोकलाम (Doklam) में जब भारतीय सेना थी तो राहुल गांधी चाइनीज एंबेसी में चीनी अधिकारियों से मिल रहे थे.

जेपी नड्डा ने क्या कहा

भारत और चीन झड़प के बाद राहुल गांधी ने बीजेपी की नीतियों पर सवाल उठाए थे. जिस पर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी का बयान सेना का मनोबल गिराने का काम करता है. इसकी जितनी निंदा की जाए कम है. हमारी आर्मी बहादुरी का प्रतीक है. हम जानते हैं कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के साथ एमओयू साइन किया था.” उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वो जानते कि चाइनीस एंबेसी ने राजीव गांधी फाउंडेशन (RGF) को फंड दिया है. यही कारण है कि राहुल गांधी चीन और पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं.

डोकलाम पर जोपी नड्डा ने किया कहा

जेपी नड्डा ने कहा कि डोकलाम (Doklam) में जब भारतीय सेना थी तो राहुल गांधी चाइनीज एंबेसी में चीनी अधिकारियों से मिल रहे थे. हम जानते हैं कि वो सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike) पर भी प्रश्न उठा रहे थे. राहुल वो ही भाषा बोलते हैं जो कि पाकिस्तान बोलता है. मैं ऐसे बयानों की निंदा करता हूं. यह उनकी मानसिकता दिखाता है.

राहुल गांधी ने क्या कहा था

राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा के दौरान कहा था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि सरकार सोई हुई है और इस खतरे को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रही है. सरकार देश से छिपाने की कोशिश कर रही लेकिन वो सफल नहीं होगी.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital