Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Chennai Airport पर सोने की तस्करी में मदद करने के आरोप में Intelligence Bureau के कई अधिकारी निलंबित

खुफिया विभाग के निलंबित कर्मचारियों पर आरोप है कि तस्करों से कमीशन लेकर उन्होंने हवाई अड्डे पर आने वाले वाहकों (Carriers) से सोना ले लेते थे और इसे रिसीवरों तक पहुंचा देते थे.

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

चेन्नई एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश करते हुए सरकार ने तस्करों से संदिग्ध संबंधों के चलते कई इमिग्रेशन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. खुफिया ब्यूरो (Intelligence Bureau – IB) के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि इनमें से तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है, लेकिन एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि कई और अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है.

एक अधिकारी ने कहा, ‘राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) और सीमा शुल्क जैसी अन्य एजेंसियों द्वारा इमिग्रेशन अनुभाग की जांच से बचने के लिए संख्या को कम करके बताया जा रहा है.’

ये हैं आरोप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खुफिया ब्यूरो के निलंबित कर्मचारियों पर आरोप है कि तस्करों से कमीशन लेकर उन्होंने हवाई अड्डे पर आने वाले वाहकों (Carriers) से सोना ले लेते थे और इसे रिसीवरों तक पहुंचा देते थे. उन पर पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों की ठीक से जांच किए बिना यात्रियों को अंदर जाने की अनुमति देने का भी आरोप है.

पहचान गुप्त रखने की शर्त पर एक आईबी अधिकारी ने बताया कि तीनों अधिकारियों की सोने के तस्करों से सांठगांठ की जांच की जा रही है. इनमें से एक सरवनन हैं, जो IB में प्रतिनियुक्ति पर थे. अधिकारी ने अन्य दो का नाम बताने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, ‘मेमो में बताए गए आरोपों के अनुसार उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.’


ये भी पढ़ें: शंभू बॉर्डर खोलने को लेकर कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर जल्द सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट


नहीं होता था दस्तावेजों का सत्यापन

अधिकारी ने कहा कि निलंबन की प्रक्रिया केवल आंतरिक प्रक्रियागत खामियों के लिए शुरू की गई थी. उन्होंने कहा, ‘हमें खुफिया जानकारी मिली थी कि वे एमिग्रेशन चेक नॉट रिक्वायर्ड (ECNR) श्रेणी के तहत दस्तावेजों के सत्यापन के बिना यात्रियों को अनुमति देते हैं. वे कब से ऐसा कर रहे थे और पैसे का लेन-देन कहां से हुआ, इसकी जांच की जा रही है. अगर सोने की तस्करी में उनकी संलिप्तता साबित हो जाती, तो अब तक उन पर मामला दर्ज हो चुका होता.’

अधिकारी ने कहा कि निलंबन के आदेश सीमा शुल्क विभाग द्वारा एक गिरोह का भंडाफोड़ करने से पहले जारी किए गए थे, जिसने लगभग दो महीने में करीब 167 करोड़ रुपये मूल्य के 267 किलोग्राम सोने की तस्करी की थी. इसके लिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर यादगार वस्तुओं की एक दुकान (Souvenir Shop) का इस्तेमाल किया था.

अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने पहले भी इसी तरह के अपराध पकड़े हैं और दोषी कर्मचारियों को निलंबित किया है. अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को निकालने के लिए एयरपोर्ट पर कम से कम 45 इमिग्रेशन क​र्मचारियों को तैनात किया गया है, जिनमें आईबी में प्रतिनियुक्ति पर तैनात कई राज्य पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital