Bharat Express DD Free Dish

13 साल की नाबालिग लड़की हुई प्रेग्नेंट, 5 महीने पहले सरकारी स्कूल के कर्मचारी ने किया था रेप

UP Rape Case: नाबालिग लड़की जब पांच महीने की गर्भवती हो गई तो उसने अपनी मां को मामले के बारे में बताया, जिसके बाद पीड़िता की मां ने स्थानीय पुलिस से संपर्क कर घटना के बारे में जानकारी दी.

rape case

Farrukhabad Minor Rape Case: उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले में 13 साल का की एक नाबालिग लड़की प्रेग्नेंट हो गई. आरोप है कि नाबालिग लड़की के साथ सरकारी स्कूल के चपरासी ने रेप किया था. पुलिस ने आरोपी चपरासी और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी चपरासी को उसके साथ ने घटना के दौरान कथित तौर पर मदद की थी. घटना के संबंध में यूपी के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 13 साल की एक लड़की के परिवारवालों ने आरोपी पुरुषों के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

शौच के लिए घर से निकली थी लड़की

पुलिस अधिकारी ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि नाबालिग लड़की रात में शौच के लिए गई थी. उस दौरान गांव के अमित और पंकज ने उसे पकड़ लिया और एक खाली घर में ले गए. जहां अमित ने नाबालिग लड़की के साथ रेप किया, जबकि पंकज आस-पास नजर बनाए रखा था.

रेप के बाद दी गई धमकी

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नाबालिग लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया. रेप के बाद पीड़िता को धमकी दी गई कि अगर उसने शिकायत की तो उसे जान से मार देंगे.

नाबालिग लड़की जब पांच महीने की गर्भवती हो गई तो उसने अपनी मां को मामले के बारे में बताया, जिसके बाद पीड़िता की मां ने स्थानीय पुलिस से संपर्क कर घटना के बारे में जानकारी दी.

यह भी पढ़ें: युवती को प्रेमजाल में फंसाकर कराया धर्म परिवर्तन, फिर दे दिया तीन तलाक; आरोपी गिरफ्तार

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read