Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Haryana News: जींद में दर्दनाक सड़क हादसा; तेज रफ्तार ट्रक ने टाटा मैजिक को मारी जोरदार टक्कर, तीन महिलाओं सहित सात श्रद्धालुओं की मौत; आठ घायल

घायलों को नरवाना के सिविल अस्पताल से इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.

Jind Road Accident

फोटो-सोशल मीडिया

Jind Road Accident: हरियाणा के जींद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के नरवाना के पास एक दर्दनाक हादसा होने के बाद कोहराम मच गया है. दरअसल एक ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी टाटा मैजिक को इतनी तेज टक्कर मारी कि उसके परखच्चे उड़ गए हैं. इस हादसे में तीन महिलाओं के साथ ही सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई है तो वहीं 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

फिलहाल घायलों का उपचार के लिए नरवाना के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया तो घायलों की हालत गम्भीर होने के कारण उनको अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे का बताया जा रहा है. घटना उस वक्त हुई जब कुरुक्षेत्र के मर्छेदी गांव के 15 श्रद्धालु टाटा मैजिक में सवार होकर राजस्थान के गोगामेड़ी धाम पर पूजा करने जा रहे थे.

ये भी पढ़ें-Kanpur: दोस्तों के पास से नहीं निकला 10 हजार कैश…देखते ही देखते गंगा में डूब गए डिप्टी डायरेक्टर; जानें क्या है मामला, पत्नी हैं जज और भाई IAS

इसी दौरान बिरधाना गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टाटा मैजिक को इतनी तेज टक्कर मारी कि मैजिक वाहन सड़क से नीचे गड्ढों में पलट गया और सभी श्रद्धालु बुरी तरह से फंस गए.

इस दौरान घटनास्थल पर मची चीख-पुकार के बाद राहगीरों ने घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों की मदद करने की कोशिश की लेकिन इस दौरान अंधेरा था तो घायलों तक पूरी तरह से मदद नहीं पहुंच सकी. इस पर नरवाना थाना सदर पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया था.

इनकी हुई मौत

मृतकों में 50 वर्षीय रुक्मणी, 35 वर्षीय कामिनी, 55 वर्षीय तेजपाल, 50 वर्षीय सुरेश, 50 वर्षीय परमजीत और 50 वर्षीय मुक्ति का नाम शामिल है. फिलहाल एक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital