Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: चलती एंबुलेंस में महिला के साथ छेड़छाड़; बीमार पति ने किया विरोध तो फेंक दिया बाहर, मौत

इस मामले में पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.

Woman molested in moving ambulance

पीड़ित महिला-फोटो-सोशल मीडिया

UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती से रूह कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां के बांसी कोतवाली क्षेत्र के गोनहाताल की रहने वाली महिला के साथ चलती एंबुलेंस में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला के बीमार पति ने जब इसका विरोध किया तो उसे एंबुलेंस के बाहर फेंक दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई है. ये घटना छावनी थाना क्षेत्र के NH-28 पर 29 अगस्त की रात को हुई. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.

बता दें कि घटना को लेकर महिला ने आरोप लगाया कि पति ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो एंबुलेंस कर्मियों ने उसके पति को बस्ती के पास ऑक्सीजन हटाकर बाहर फेंक दिया, जिसके बाद उसने डायल 112 पर सूचना दी. घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और महिला के पति को सीएचसी हर्रिया में भर्ती करवाया गया. इसके बाद यहां से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान पीड़िता के पति की मौत हो गई है तो वहीं पीड़िता ने बताया कि उसके पति की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी, जिसको लेकर वह बस्ती मेडिकल कॉलेज गई थी. यहां तबीयत अधिक खराब होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया.

ये भी पढ़ें-Haryana Elections: रेप-हत्या के दोषी गुरमीत राम रहीम को पेरोल/फरलो देने वाले पूर्व जेल अधीक्षक को भाजपा ने दिया टिकट

पीड़िता ने आगे बताया कि लखनऊ मेडिकल कॉलेज में सीट खाली न होने की वजह से उसने अपने पति को इंपीरिया न्यूरोसाइंस मल्टी स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया. इलाज में ज्यादा खर्च होने की वजह से 2 दिन के बाद उसने पति को वहां से डिस्चार्ज करवा लिया और फिर अस्पताल में किसी ने उसको प्राइवेट एंबुलेंस का नंबर दिया, एंबुलेंस से वह पति को लेकर घर के लिए रवाना हुई थी. उसके साथ में भाई भी था. रास्ते में कुछ दूर चलने के बाद एंबुलेंस चालक ने उसे UP पुलिस द्वारा चेकिंग की बात कहकर आगे बैठने के लिए कहा. इसके बाद रास्ते में एंबुलेंस के ड्राइवर और उसके साथी ने छेड़खानी शुरू कर दी. उसने विरोध किया और चिल्लाने की कोशिश की तो डेढ़ सौ किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बस्ती पहुंचने से कुछ दूर पहले इन लोगों ने पति को एक सुनसान जगह पर फेंक दिया.

महिला ने बताया कि इससे पति को चोटें तो आई ही साथ ही ऑक्सीजन पाइप निकलने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई. इस दौरान भाई और उसने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी. बस्ती के एसपी गोपाल चौधरी ने बताया कि निजी एंबुलेंस चालकों द्वारा महिला से अभद्रता की गई है. महिला की शिकायत के बाद आरोपों की जांच की जा रही है. फिलहाल पीड़ित महिला ने लखनऊ के थाना गाजीपुर में तहरीर दे दी है, जिसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest