Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Adani Enterprises ने लॉन्च किया QIP, जानें कितना तय हुआ फ्लोर प्राइस

अडानी समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने बुधवार को पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) निर्गम के जरिये बड़े निवेशकों को 4,200 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचने की मंजूरी दे दी.

Adani Group

अडानी ग्रुप.

अडानी समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने बुधवार को पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) निर्गम के जरिये बड़े निवेशकों को 4,200 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचने की मंजूरी दे दी. अडानी एंटरप्राइजेज ने शेयर बाजार को दी एक सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने क्यूआईपी निर्गम के लिए 3,117.4750 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का आधार मूल्य तय किया है.

इश्यू साइज 4200 करोड़ रुपये

कंपनी ने बाजार को कहा कि कंपनी फ्लोर प्राइस में डिस्काउंट ऑफर कर सकती है जो कि 5 फीसदी से अधिक नहीं होगा. इस डिस्काउंट के साथ इंडीकेटिव इश्यू प्राइस 2962 रुपये प्रति शेयर हो सकता है जो कि आज की क्लोजिंग के मुकाबले 6.08 फीसदी डिस्काउंट पर है. वहीं इश्यू साइज 50 करोड़ डॉलर यानि 4200 करोड़ रुपये हो सकता है.

यह भी पढ़ें- हरियाणा में कांग्रेस को मिली हार के बाद AAP के बदले तेवर, दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान, लगाए ये आरोप

प्रस्तावित क्यूआईपी के जरिए जो रकम जुटाई जाएगी उसका इस्तेमाल कंपनी कैपिटल एक्सपेंडिचर में और कंपनी और उसकी सब्सिडियरी का कुछ कर्ज चुकाने में किया जाएगा. क्यूआईपी के जरिए बाजार मे लिस्टेड कंपनियां बिना किसी अतिरिक्त पेपर वर्क के बाजार से रकम जुटा सकती हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital