Bharat Express DD Free Dish

Mumbai Fire Incident Today: 14 मंजिला इमारत के 10वें फ्लोर पर लगी आग, 2 बुजुर्ग समेत 3 की मौत

मुंबई में अंधेरी इलाके के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के रिया पैलेस बिल्डिंग के 10वें फ्लोर पर आग लगने से कोहराम मच गया. आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है.

मुंबई के अंधेरी इलाके में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स की रिया पैलेस बिल्डिंग में आग लगी

मुंबई के अंधेरी इलाके में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स की रिया पैलेस बिल्डिंग में आग लगी

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Maharashtra: महाराष्ट्र में मुंबई के अंधेरी इलाके में एक 14 मंजिला इमारत में आज सुबह आग ने तांडव मचा दिया. आग से दो बुजुर्गों समेत 3 लोगों की मौत हो गई.

फिलहाल, फायर ब्रिगेड ने इस आग पर काबू पा लिया है. हालांकि, इसके लिए फायर ब्रिगेड को 1 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी.

Mumbai fire
मुंबई के अंधेरी इलाके में लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स की रिया पैलेस बिल्डिंग में आग लगी

पुलिस के मुताबिक, यह घटना अंधेरी इलाके के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के रिया पैलेस बिल्डिंग की है, जहां पर 10वें फ्लोर पर सुबह करीब 8 बजे आग लगी. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड को वहां भेजा गया. कई गाड़ियां आग बुझाने मौके पर पहुंचीं.

इस घटना में जिन लोगों की जानें गई हैं, उन मृतकों की पहचान चंद्रप्रकाश सोनी (74), कांता सोनी (74) और पेलुबेटा (42) के रूप में हुई है.

बहरहाल, आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read