Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

महाराष्ट्र: मर्सिडीज से हिट एंड रन मामले में 21 साल के लड़के की मौत, आरोपी फरार

Maharashtra Hit and Run: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सोमवार देर रात हिट एंड रन का मामला सामने आया है. यहां पर मर्सिडीज से हुए एक्सीडेंट में बाइक सवार 21 वर्षीय लड़के की मौत हो गई.

Maharashtra Hit and Run

महाराष्ट्र: मर्सिडीज से हिट एंड रन का मामला.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Maharashtra Hit and Run: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सोमवार देर रात हिट एंड रन का मामला सामने आया है. यहां पर मर्सिडीज से हुए एक्सीडेंट में बाइक सवार 21 वर्षीय लड़के की मौत हो गई. वहीं, एक्सीडेंट के बाद आरोपी फरार हो गया.

ठाणे की नौपाडा पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दर्शन हेगड़े के रूप में हुई, जिसकी उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है. सोमवार देर रात मृतक युवक कुछ खाने का सामान लेकर अपने घर की तरफ लौट रहा था, ठीक उसी वक्त नासिक हाईवे की तरफ जाने वाली एक मर्सिडीज कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. एक्सीडेंट के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया.

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

बता दें कि पुलिस ने इस मामले में हिट एंड रन का केस दर्ज किया है. वहीं, जिस कार से एक्सीडेंट हुआ है, उसको जब्त करके आगे की जांच की जा रही है. घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

केस को लेकर नौपाडा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शैलेश सालवी ने बताया कि एक्सीडेंट में जान गंवाने वाला 21 वर्षीय दर्शन हेगड़े अपनी टीवीएस बाइक से जा रहा था. रात में करीब 1.50 बजे एक मर्सिडीज कार ने उसकी बाइक को टक्कर मारी है, जिसमें दर्शन की मौत हो गई.

आरोपी को पकड़ने के लिए 2 टीम

उन्होंने बताया कि इस केस को लेकर नौपाडा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है. आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीम बनाई गई है. आरटीओ से जानकारी जुटाई जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. यह घटना नौपाडा पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में हुई है.

गौरतलब है कि इससे पहले 11 अक्टूबर को भी महाराष्ट्र में हिट एंड रन का केस सामने आया था. तब पुणे के कोरेगांव पार्क इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी थी. एक्सीडेंट के बाद तत्काल बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital