Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Maharashtra: पुणे में पानी टंकी फटने से 4 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

जानकारी के मुताबिक सुबह जब मजदूर काम पर जाने से पहले नहाने के लिए टंकी के पास लगे नल पर खड़े थे. तभी अचानक यह टंकी फट गयी और नहाने आए मजदूर उसके नीचे फंस गए.

घटनास्थल.

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक नवनिर्मित पानी की टंकी (Pune Water Tank Bursted) में नहाते समय विस्फोट होने से 4 मजदूरों की मौत हो गई और सात गंभीर रूप से घायल हो गए. टंकी तीन दिन पहले ही बनी थी. पुलिस और आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचीं और मामला दर्ज किया जा रहा है. मजदूरों की जानकारी और उनके शिविर के निर्माण के बारे में जांच की जा रही है.

टंकी अस्थायी थी

घटना पुणे के पिंपरी चिंचवड़ टाउनशिप के भोसारी इलाके में हुई है. टंकी फटने के समय मजदूर वहां नहा रहे थे. पिंपरी चिंचवड़ के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वसंत परदेशी ने घटना के बारे में बताते हुए कहा, ‘ऐसा लगता है कि पानी के दबाव के कारण पानी की टंकी की दीवार फट गई, जिससे टंकी ढह गई.’ उन्होंने बताया कि पानी की टंकी के नीचे मौजूद मजदूर मलबे में फंस गए. जिसमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. ‘हालांकि ये एक अस्थायी पानी टंकी थी लेकिन बड़े पानी टंकी के मामले भी पहले सामने आ चुके हैं.

जमीन से 12 फीट ऊपर थी टंकी

जानकारी के मुताबिक कैंप में मजदूरों के लिए पानी की अस्थायी टंकी बनाई गई थी. जिसकी ऊंचाई जमीन से 12 फीट ऊपर थी. सुबह जब मजदूर काम पर जाने से पहले नहाने के लिए टंकी के पास लगे नल पर खड़े थे. तभी अचानक यह टंकी फट गयी और नहाने आए मजदूर उसके नीचे फंस गए. मजूदरों के कैंप में बिहार, उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के करीब 1000 से 1200 मजदूर रह रहे हैंं. कुछ मजदूर चार-पांच दिन पहले ही यहां पहुंचे हैं.


ये भी पढ़ें: मुस्लिम परिवार में पैदा होने के बाद इस्लाम को न मानने वालों पर कौन सा कानून होगा लागू, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital