Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

चक्रवाती तूफान दाना में पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति की मौत

चक्रवाती तूफान के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर रद्द किए गए उड़ान संचालन आज सुबह 8 बजे फिर से शुरू हो गए. वहीं पूर्वी रेलवे के तहत ट्रेन सेवाएं भी फिर से शुरू हो गई हैं.

चक्रवाती तूफान (Cyclone Dana) दाना में पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति की मौत हौ गई है. जबकि ओडिशा ने जीरो कैजुअल्टी मिशन में सफलता पाई है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) के अनुसार चक्रवाती तूफान दाना में एक व्यक्ति की मौत हुई है. ओडिशा में किसी की मौत की सूचना नहीं है. मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने कहा कि उनका ‘जीरो कैजुअल्टी‘ मिशन सफल रहा.

अगले छह घंटों में धीरे-धीरे कमजोर होगा ‘दाना’

चक्रवात के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर रद्द किए गए उड़ान संचालन आज सुबह 8 बजे फिर से शुरू हो गए. वहीं पूर्वी रेलवे के तहत ट्रेन सेवाएं भी फिर से शुरू हो गई हैं. गंभीर चक्रवाती तूफान कमजोर होकर अब सिर्फ चक्रवाती तूफान है. मगर फिर भी ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भारी बारिश का कारण बनता रहेगा. चक्रवाती तूफान दाना के उत्तरी ओडिशा में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले छह घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर होकर गहरे दबाव में तब्दील होने की संभावना है.


ये भी पढ़ें: झारखंड: आधी रात को कटा कांग्रेस विधायक का टिकट, तड़के चार बजे सपा में शामिल हो गए


पहले दिन से ही तैयारी की: सीएम मांझी

हालांकि तूफान की वजह से ओडिशा के उत्तरी जिलों के कुछ हिस्सों में पेड़ों के उखड़ जाने के कारण कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचने और सड़क परिवहन बाधित होने की खबर है. कुछ इलाकों में बिजली की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं. ‘जीरो कैजुअल्टी’ मिशन की सराहना करते हुए सीएम मांझी ने कहा कि “बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सिस्टम बनने से पहले ओडिशा सरकार ने ‘जीरो कैजुअल्टी ’ का लक्ष्य रखा था और हमने पहले दिन से ही इस दिशा में अपनी तैयारी की.”

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital