Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सलमान खान और विधायक जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 20 वर्षीय युवक नोएडा से गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जीशान सिद्दीकी के बांद्रा स्थित ऑफिस को शुक्रवार शाम को सलमान खान और विधायक जीशान सिद्दीकी को धमकी देने वाले मैसेज मिले, जिसमें फिरौती न देने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी गई थी.

जीशान सिद्दीकी और सलमान खान.

अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) और दिवंगत बाबा सिद्दीकी के बेटे विधायक जीशान सिद्दीकी (Zeeshan Siddiqui) को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक 20 वर्षीय युवक गुफरान खान को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है. मुंबई पुलिस ने गुफरान को हिरासत में लेकर ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है.

फिरौती नहीं दी तो जान से मार दूंगा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जीशान सिद्दीकी के बांद्रा स्थित ऑफिस को शुक्रवार (25 अक्टूबर) शाम को सलमान खान और विधायक जीशान सिद्दीकी को धमकी देने वाले मैसेज मिले, जिसमें फिरौती न देने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी गई थी. इसके बाद जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के एक स्टाफ रितेश मोरे ने पुलिस में इसकी शिकायत की.


ये भी पढ़ें: 19 साल के लड़के ने Live-in Partner के 4 साल के बच्चे को पैंट में पेशाब करने पर पीटकर मार डाला: Mumbai Police


क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया

बांद्रा पूर्व की निर्मल नगर पुलिस ने मामले में जबरन वसूली का केस दर्ज किया. जिसके बाद शिकायत पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने सोमवार को धमकियों के पीछे ओरोपी गुफरान खान की पहचान की और उसे नोएडा से गिरफ्तार किया गया, जिसने कथित तौर पर 25 अक्टूबर को अपने मोबाइल नंबर से मैसेज भेजा था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा.

सलमान खान को पहले भी मिली धमकी

सलमान खान को इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) से जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं. इस गैंग के संदिग्ध सदस्यों ने अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी भी की थी. धमकियों के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं विधायक जीशान सिद्दीकी एनसीपी (अजित पवार) में शामिल हुए नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं. बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुम्बई में ऑफिस के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. 25 अक्टूबर को जीशान सिद्दीकी भी एनसीपी (अजित पवार) में शामिल हुए हैं. इस चुनाव में भी जीशान बांद्रा पूर्व से प्रत्याशी बनाए गए हैं, जहां से वह 2019 में भी चुनाव जीते थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital