Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भाजपा नेता किरीट सोमैया का दावा- महाराष्ट्र में वोट जिहाद के लिए हुई 125 करोड़ रुपये की फंडिंग, हवाला ट्रांजेक्शन के जरिए महाराष्ट्र गांवों में भेजे गए पैसे

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा, “मालेगांव में सिराज अहमद और मोईन खान नाम के शख्स ने मिलकर दो दर्जन बेनामी अकाउंट एक कॉपरेटिव बैंक में खोले, जिसमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों में मौजूद ब्रांचों से इन बेनामी अकाउंट में पैसे भेजे गए.

किरीट सोमैया (फाइल फोटो)

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने सोमवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने वोट जिहाद के लिए करोड़ों की फंडिंग का खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि मैंने तीन दिन पहले ही बताया था कि वोट जिहाद के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की फंडिंग कहां से हुई और कहां दी गई, इसका जल्द ही खुलासा करूंगा.

37 अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए

पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने कहा, “मालेगांव में सिराज अहमद और मोईन खान नाम के शख्स ने मिलकर दो दर्जन बेनामी अकाउंट एक कॉपरेटिव बैंक में खोले, जिसमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों में मौजूद ब्रांचों से इन बेनामी अकाउंट में पैसे भेजे गए. सिर्फ चार दिन में 125 करोड़ रुपये से अधिक रकम इन अकाउंट में जमा की गई. इसके बाद सिराज अहमद और मोईन खान ने अलग-अलग 37 अकाउंट में वापस पैसे ट्रांसफर किए और फिर इसे निकाल भी लिया गया. कुल मिलाकर 2,500 बैंक ट्रांजेक्शन किया गया, जिसमें 125 करोड़ पैसे भेजे गए और इतने ही निकाल भी लिए गए.”

हवाला ट्रांजेक्शन के जरिए पैसे भेजा

किरीट सोमैया ने दावा करते हुए बताया, “इन पैसों को हवाला ट्रांजेक्शन के जरिए महाराष्ट्र और मुंबई के अलग-अलग गांवों में भेजा गया. सिराज अहमद और मोईन खान ने 17 किसानों का आधार कार्ड चोरी किया और फिर मालेगांव में उनके नाम से अकाउंट खोला गया. जब इस मामले में एक किसान को पता चला तो वह बैंक गया, लेकिन वहां भी उसे नहीं सुना गया और बाद में उसने छावनी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया.”


ये भी पढ़ें: Maharashtra Election: BJP नेताओं के बाला साहेब ठाकरे के अंदाज में प्रचार करने पर शिवसेना (UBT) ने जताई आपत्ति, संजय राउत ने साधा निशाना


किरीट सोमैया ने वोट जिहाद का जिक्र करते हुए कहा, “चार दिनों के अंदर करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया और इसके बाद से दोनों आरोपी सिराज अहमद और मोईन खान गायब हैं. इस मामले को लेकर हमारी ओर से इलेक्शन कमीशन, सीबीआई, ईडी में शिकायत की गई है. इन पैसों का इस्तेमाल वोट जिहाद के लिए किया गया है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital