Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

CM नीतीश ने PM मोदी को फिर दिया भरोसा, कहा- ‘हमलोग कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एकबार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भरोसा दिलाया कि हमलोग अब कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे, साथ रहेंगे.

CM Nitish Kumar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फोटो- IANS)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एकबार फिर से भरोसा दिलाया कि हमलोग अब कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे, साथ रहेंगे. जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बार अपनी गलती स्वीकार कर रहे थे, तब मंच पर बैठे प्रधानमंत्री मोदी मुस्कुरा रहे थे.

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को बिहार के जमुई पहुंचे और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में भाग लिया. इस अवसर पर उन्होंने 6,640 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास का तोहफा लोगों को दिया.

इस दौरान मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहे. नीतीश कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत और अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि हम लोग सब दिन के लिए इनके (भाजपा) साथ रहेंगे.

उन्होंने कहा, “बीच में गलती हुई, बीच में गलती कर दिया हम ही लोगों के यहां का कुछ लोग, गलती करवा दिया. हम लोगों ने अब तय कर लिया है कि कहीं नहीं जाएंगे. हम लोग तो अटल बिहारी वाजपेयी के साथ थे. उनकी सरकार में थे. बीच में बेमतलब का काम कर दिया. इधर-उधर कर दिया सब. अब यह संभव नहीं है. अब कभी नहीं इधर-उधर जाएंगे.”

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1995 से हम लोग साथ हैं, तब से साथ मिलकर काम कर रहे हैं. अब हम लोग इधर-उधर नहीं जाएंगे. पूरे तौर पर इनके साथ रहेंगे. उन्होंने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी पूरे देश का काम कर रहे हैं और बिहार के लिए भी काफी कुछ किया है. ये जहां कहीं भी जाते हैं और भी कुछ करवा देते हैं. इनका स्वागत है, अभिनंदन है.”


ये भी पढ़ें- Maharashtra: गृह मंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर की हुई चेकिंग, शेयर किया Video


उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू, एनडीए में आने से पूर्व महागठबंधन के साथ चली गई थी. फिर से एनडीए में आने के बाद नीतीश कुमार कई बार सार्वजनिक मंचों से यह कह चुके हैं कि अब उनकी पार्टी कभी महागठबंधन के साथ नहीं जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital