Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मंगलवार: आज का दिन कैसे बनाएं शुभ? जानिए 3 दिसंबर के विशेष मुहूर्त

3 दिसंबर 2024, मंगलवार के दिन, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. यह दिन हनुमान जी की उपासना के लिए विशेष माना जाता है.

Astro

Aaj Ka Mangalwar: आज 3 दिसंबर 2024, मंगलवार के दिन, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. यह दिन हनुमान जी की उपासना के लिए विशेष माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार को बजरंगबली की पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं.

आर्थिक तंगी दूर करने का उपाय

अगर आप आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो आज के दिन पीपल के पत्तों का उपाय बेहद प्रभावी माना गया है. हनुमान जी को 11 पीपल के ताजे और अखंडित पत्तों की माला अर्पित करें. ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. ध्यान रहे कि पूजा के लिए उपयोग किए गए पत्ते बिल्कुल स्वच्छ और पूर्ण होने चाहिए.

हनुमान जी को करें प्रसन्न

हनुमान जी को तुलसी अत्यंत प्रिय है. मंगलवार को तुलसी के पत्ते पर सिंदूर से “श्री राम” लिखकर उन्हें अर्पित करें. ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी परेशानियां हर लेते हैं. साथ ही, उन्हें बूंदी के लड्डू का भोग लगाना भी शुभ माना गया है.

शुभ मुहूर्त: 3 दिसंबर 2024

आज, 3 दिसंबर 2024, मंगलवार को, दिनभर में कई शुभ मुहूर्त हैं, जो विशेष कार्यों के लिए अत्यंत लाभकारी माने गए हैं. इन समयों पर किए गए कार्य शुभ फल देते हैं.

आज के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:46 से 05:37 तक
  • अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:50 से दोपहर 12:31 तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:21 से 05:48 तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 01:59 से 02:44 तक
  • अमृत काल: सुबह 10:03 से 11:42 तक
  • निशिता काल: रात 11:42 से प्रातः 12:37 (4 दिसंबर) तक

इन मुहूर्तों में पूजा, शुभ कार्य या किसी नए कार्य की शुरुआत करना अत्यंत फलदायक माना गया है.

आज के अशुभ समय

  • यमगण्ड काल: सुबह 09:35 से 10:53 तक
  • आडल योग: सुबह 06:58 से शाम 04:42 तक
  • विडाल योग: शाम 04:42 से अगले दिन सुबह 06:59 तक
  • गुलिक काल: दोपहर 12:11 से 01:29 तक

इन अशुभ समयों में कोई भी शुभ कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है.

नोट: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital