Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Apple ने 185 तेलुगू कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, अमेरिकी इनकम टैक्स विभाग ने कहा- टैक्स फ्रॉड में शामिल थे

Apple Matching Gifts Program : अमेरिकी कंपनी Apple में काम करने वाले तेलुगू कर्मचारियों को टैक्स चोरी के आरोपों के चलते नौकरी गंवानी पड़ी है. अमेरिकी विभाग ने कहा कि कुल 185 कर्मचारी घोटाले में लिप्त पाए गए.

iPad Pro के विवादित विज्ञापन के लिए एपल ने मांगी माफी

एपल कंपनी

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Apple में काम करने वाले तेलुगू कर्मचारियों को अचानक से अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है. कंपनी के प्रबंधन ने 185 कर्मचारियों को हटाने का निर्णय लिया है. यह निर्णय कंपनी द्वारा यूएस इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (IRS) की एक जांच के बाद लिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि IRS की जांच में यह पता चला कि कुछ कर्मचारियों ने Apple के “Apple Matching Gifts Program” का गलत तरीके से इस्तेमाल किया, जिससे टैक्स चोरी का मामला सामने आया. इस घोटाले का हिस्सा पाए जाने के बाद सैकड़ों कर्मचारियों को अपनी नौकरी खोनी पड़ गई.

CSR प्रोग्राम के दुरुपयोग के आरोप

आरोप है कि कर्मचारियों ने Apple के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) प्रोग्राम का दुरुपयोग किया. यह प्रोग्राम कर्मचारियों को चैरिटी में दान करने के बाद कंपनी से मैचिंग डोनेशन प्राप्त करने की अनुमति देता है.

Apple ने यूजर्स को Mercenary Spyware अटैक के खतरे से किया आगाह.

यूएस इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अनुसार, कुछ कर्मचारियों ने इस प्रोग्राम का गलत इस्तेमाल किया और टैक्स चोरी के लिए इसका लाभ उठाया.

सीनियर मैनेजर से लेकर एंट्री-लेवल तक के कर्मी

Apple ने इस मामले में कड़ा एक्शन लिया और उन कर्मचारियों से इस्तीफा देने को कहा, जो इसमें शामिल थे, या फिर उन्हें टर्मिनेशन का सामना करना पड़ा. इसके बाद लगभग 185 तेलुगू कर्मचारियों ने अपनी नौकरी खो दी. इनमें सीनियर मैनेजर से लेकर एंट्री-लेवल कर्मचारियों तक शामिल थे.

कर्मियों की नौकरी जाने से तेलुगू एसोसिएशन खफा

इस घटना को लेकर तेलुगू एसोसिएशनों ने चिंता जाहिर की है. उनका मानना है कि इस मामले के कारण पूरी समुदाय की छवि पर असर पड़ा है. इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है. तेलुगू एसोसिएशन कंपनी के निर्णय से खफा हो गई हैं.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital