महाकुंभ अग्नि
Prayagraj: प्रयागराज में महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 शिविर क्षेत्र में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई. वहीं आग लगने से महाकुंभ मेले में अफरा-तफरी का महौल हो गया. ये आग शास्त्री ब्रिज के सेक्टर 19 में लगी, जहां दर्जनों कैंप जलकर खाक हो गए. भारी मशक्कत के बाद दमकल वाहनों और एनडीआरएफ की टीमों ने आग पर काबू पा लिया है. इस बीच एक चश्मदीद ने बताया कि आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थी.
सिलिंडर फटने से महाकुंभ में लगी भीषण आग
महाकुंभ क्षेत्र में लगी भीषण आग. रेलवे ब्रिज के पास एक टेंट में सिलिंडर फटने से आग लगने की खबर सामने आ रही है. हालांकि, इस दावे की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. आग के चपेट में कई टेंट आ गए हैं. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडियों ने आग पर काबू पाया. बता दें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दौरान महाकुंभ में ही मौजूद हैं और उन्होंने घटना का संज्ञान लिया है. फिलहाल किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है.
प्रयागराज महाकुंभ में कई टैंट जले। खाना बनाते वक्त सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। फिर कई और ब्लास्ट हुए। करीब 50 टैंट जले हैं। बचाव राहत कार्य जारी है। pic.twitter.com/4BsM84b8RL
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) January 19, 2025
सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान
प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लिया है. उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं और घायलों के उचित इलाज सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं.
PM @narendramodi spoke to UP CM @myogiadityanath and inquired about the fire at #MahaKumbhMela2025 in #Prayagraj. The fire has been extinguished. No casualties were reported. https://t.co/QM4RPDk61S
— Upendrra Rai (@UpendrraRai) January 19, 2025
प्रयागराज के जिलाधिकारी ने दी जानकारी
प्रयागराज के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदर ने बताया, “आज सुबह 4:30 बजे सेक्टर 19 के गीता प्रेस क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली. अग्निशमन और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. गीता प्रेस के साथ ही 10 प्रयागवाल के टेंट में आग फैलने की खबर थी, जिसे बुझा दिया गया है. स्थिति अब सामान्य है और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है.”
कुम्भ पर “चौकाने” वाला खुलासा –
3 से 4 मिनट में ही प्रशासन पूरी आ गया, और मात्र 10 मिनट में घेरकर काबू पाया, ऊपर से ट्रेन निकली?
योगी जी के प्रशासन की “सराहना” करनी होगी,
आपने लाखों सनातनियों को बचा लिया… pic.twitter.com/JntFRwrHKq— Sudhir Mishra 🇮🇳 (@Sudhir_mish) January 19, 2025
चश्मदीद ने क्या बताया
ट्रेन के यात्री खिड़की से जब आग की लपटें देख रहे थे, तो घबराकर ‘राम, राम!’ चिल्लाने लगे. घटना ने महाकुंभ मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक चश्मदीद ने बताया कि ट्रेन इसी ट्रैक से गुजर रही थी, लेकिन आग की लपटें इतनी ऊंची नहीं थीं कि ट्रेन को कोई नुकसान पहुंचा सके.
Prayagraj, Uttar Pradesh: During #MahaKumbh2025, a massive fire breaks out in Sector 19, between Shastri Bridge and the Railway Bridge. Fire brigade vehicles are engaged in controlling the fire pic.twitter.com/XeAZV05TBg
— IANS (@ians_india) January 19, 2025
ये भी पढ़ें: एकता और अखंडता का संदेश दे रहा Maha Kumbh, इसी संदेश के साथ हम सभी जुड़ रहेः CM Yogi
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



