Bharat Express DD Free Dish

Donald Trump के बाद अब उनकी पत्नी मेलानिया ने भी लॉन्च की अपनी क्रिप्टोकरेंसी, चार घंटे में बढ़ गई 24,000% कीमत

डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने हाल ही में अपनी-अपनी क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च की है, जिससे क्रिप्टो बाजार में हलचल मच गई है. मेलानिया की क्रिप्टोकरेंसी $MELANIA की कीमत लॉन्च के महज चार घंटे में 24,000% बढ़ गई.

Melania Trump CryptoCurrency

Melania Trump’s Cryptocurrency: डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे. भारतीय समयानुसार यह समारोह आज रात 10:30 बजे होगा. हाल ही में ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने अपनी-अपनी क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च कर दुनिया को चौंका दिया है.

मेलानिया ने अपनी क्रिप्टोकरेंसी $MELANIA लॉन्च की है. इसके आते ही बाजार में हलचल मच गई. लॉन्च के महज चार घंटे में इसकी कीमत 24,000% बढ़ गई. शुरुआत में $MELANIA की कीमत लगभग शून्य थी. लेकिन थोड़े ही समय में यह 13 डॉलर तक पहुंच गई. इसके साथ ही इसका कुल मार्केट कैप 13 अरब डॉलर हो गया.

$MELANIA की बढ़ती डिमांड से $TRUMP को नुकसान

$MELANIA के उभरते प्रभाव का असर ट्रंप की क्रिप्टोकरेंसी $TRUMP पर भी पड़ा. $MELANIA की बढ़ती डिमांड के चलते $TRUMP की कीमत में 50% तक गिरावट आई. हालांकि, कुछ समय बाद $TRUMP ने फिर रफ्तार पकड़ी. दोनों क्रिप्टोकरेंसी की संयुक्त वैल्यू 60 अरब डॉलर तक पहुंच गई.

इस बीच $MELANIA की मांग लगातार बढ़ती गई. इसके चलते $TRUMP का मार्केट कैप 7.5 अरब डॉलर तक घट गया. लेकिन कुछ ही मिनटों में $TRUMP ने फिर उछाल दिखाया. विशेषज्ञों के अनुसार, $MELANIA की 89% सप्लाई एक ही वॉलेट में स्टोर की गई है. मेलानिया ने इसके लॉन्च की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी. इसके बाद लोग $TRUMP बेचकर $MELANIA की खरीदारी करने लगे.

शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप ने लॉन्च किया था $TRUMP

इससे पहले, डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अपनी क्रिप्टोकरेंसी $TRUMP लॉन्च की थी. इसने लॉन्च के कुछ घंटों में ही क्रिप्टो बाजार में धूम मचा दी. $TRUMP की कीमत 8000% तक बढ़ी और इसका मार्केट कैप 15 अरब डॉलर के पार पहुंच गया. इस तेज उछाल के कारण लोगों को आशंका हुई कि ट्रंप का अकाउंट हैक हो सकता है. लेकिन ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पुष्टि कर बताया कि यह उनकी आधिकारिक क्रिप्टोकरेंसी है.

ट्रंप दंपति की क्रिप्टोकरेंसी ने बाजार में नया रिकॉर्ड बना दिया है. इसके साथ ही वे दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल हो गए हैं.

ये भी पढ़ें- जानें क्यों Donald Trump दो बाइबिल पर हाथ रखकर लेंगे शपथ? उनकी मां से जुड़ा है ये किस्सा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read