7th Republic Day: देश के राज्यों में आज गणतंत्र दिवस मनाया गया. इस दौरान अलग-अलग राज्यों में मुख्यमंत्रियों ने तिरंगा फहराया और प्रदेश वासियों को बधाई दी.
बिहार
बिहार में 76वां गणतंत्र दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया. यहां राज्य के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने तिरंगा फहराया और लोगों को संबोधित किया. इसके बाद मद्य निषेध विभाग से लेकर पटना नगर निगम की ओर से झांकियां निकाली गईं.
पहली झांकी मद्य निषेध विभाग के तरफ से थी, जिसमें शराबबंदी के बाद समाज में आए सकारात्मक बदलावों को दर्शाया गया. इसके बाद झांकी पटना नगर निगम की थी, जिसमें पिंक टॉयलेट का प्रदर्शन किया गया. तीसरी झांकी उद्योग विभाग की रही. इसके अलावा, भवन निर्माण विभाग ने बापू टावर की झांकी प्रस्तुत की. सहकारिता विभाग ने पैक्स केंद्र की झांकी, जबकि पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, और कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने भी अपनी-अपनी झांकियां प्रदर्शित कीं.
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह-2025 में शामिल हुआ। (1/2) pic.twitter.com/NLSrLiKln3
— Nitish Kumar (@NitishKumar) January 26, 2025
उत्तर प्रदेश
76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर झंडारोहण किया. इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा पर आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में परेड की सलामी ली.
भारत का संविधान सम और विषम परिस्थितियों में उत्तर से दक्षिण तक, पूर्व से पश्चिम तक पूरे भारत को एकता के सूत्र में बांधता है।
आज 76वें ‘गणतंत्र दिवस’ के अवसर पर लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ फहराकर आजादी के संघर्ष को नेतृत्व देने वाले भारत माता के सभी महान… pic.twitter.com/cV9ZvA5yfV
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 26, 2025
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य हो रहे हैं. सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है. प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा राज्य के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं.
76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस दौरान भाजपा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री @mahendrabhatbjp जी, माननीय लोकसभा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री श्री @tsrawatbjp जी, माननीय राज्यसभा सांसद श्री… pic.twitter.com/ftCUcd9Vhg
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) January 26, 2025
महाराष्ट्र
76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और झंडे को सलामी दी. इस दौरान राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों तथा राज्य रिजर्व पुलिस बल और महाराष्ट्र पुलिस की प्लाटून ने झंडे को सलामी दी. राष्ट्रगान और राज्य गीत बजाया गया. वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी अपने सरकारी आवास ‘वर्षा’ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी.
🇮🇳 On our #RepublicDay, unfurled and saluted our tricolour with honour and patriotism at Varsha Bungalow, Mumbai.
🇮🇳 प्रजासत्ताक दिनानिमित्त वर्षा निवासस्थान, मुंबई येथे अभिमानाने राष्ट्रध्वजवंदन
🕣 8.30am | 26-1-2025📍Varsha Bungalow, Mumbai | स. ८.३० वा. |… pic.twitter.com/M5hRdtRvUz
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) January 26, 2025
ये भी पढ़ें: 76वें गणतंत्र दिवस के परेड में दिखी ‘लखपति दीदी’ की झांकी, मोटरसाइकिल पर दूध बेचती लड़की ने सबका ध्यान खींचा
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





