Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शिवराज सिंह चौहान का दिल्ली चुनाव प्रचार में केजरीवाल पर बड़ा हमला

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का दावा करने वाले केजरीवाल खुद सबसे बड़े भ्रष्टाचारी निकले.

Union Minister Shivraj Singh Chauhan

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को दिल्ली की मुण्डका और करावल नगर विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली को बदहाल कर दिया है और जनता को केवल धूल, धुंआ और धोखा दिया है.

केजरीवाल पर तीखा प्रहार

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का दावा करने वाले केजरीवाल खुद सबसे बड़े भ्रष्टाचारी निकले. उन्होंने आरोप लगाया कि शराब नीति से लेकर जनता के पैसे पर शीशमहल बनाने तक, हर जगह केजरीवाल ने जनता के साथ धोखा किया. चौहान ने कहा, “केजरीवाल निकले नटवरलाल, दिल्ली को कर दिया बदहाल.”

दिल्ली के किसानों की अनदेखी

केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली के किसानों की दुर्दशा का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने न तो किसानों को लाभ दिया और न ही उन्हें कृषि का दर्जा. उन्होंने वादा किया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली में खेती को कृषि का दर्जा दिलाया जाएगा, ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों पर लगने वाला टैक्स हटाया जाएगा, और किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जाएगी.
महिला सशक्तिकरण का मुद्दा

शिवराज सिंह चौहान ने महिला सशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार की योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहनों के खातों में पैसा डालने जैसी योजनाएं लागू कीं. उन्होंने कहा कि केजरीवाल की सरकार ने चुनावी वादों में बहनों को केवल छलावा दिया है. भाजपा की सरकार बनते ही हर बहन के खाते में ₹2500 मासिक डाले जाएंगे.

भाजपा के विकास कार्यों का जिक्र

शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली और देश में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली के अच्छे काम केंद्र सरकार की देन हैं, न कि केजरीवाल की. शिवराज सिंह ने जनता से अपील की कि वे भाजपा को मौका दें ताकि दिल्ली को एक बेहतर भविष्य दिया जा सके.

भ्रष्टाचार, जलभराव और प्रदूषण पर निशाना

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिल्ली सरकार ने जलभराव की समस्या से लेकर यमुना नदी की सफाई तक, हर मुद्दे पर जनता को धोखा दिया है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को केवल प्रदूषण, गंदगी और झूठे वादे दिए हैं.

भाजपा नेताओं ने शिवराज सिंह चौहान के भाषण को जनता के बीच गहरी छाप छोड़ने वाला बताया. जनसभा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया.

ये भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: 27 जनवरी को अमित शाह का ऐतिहासिक दौरा, संगम स्नान से लेकर संतों संग संवाद तक जानें पूरा शेड्यूल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital