Bharat Express DD Free Dish

अदाणी समूह के सेवा कार्यों की जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती जी महाराज ने की प्रशंसा एवं दिया साधुवाद

महाकुंभ मेले में अदाणी समूह द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों की जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती जी महाराज ने प्रशंसा की और साधुवाद दिया.

Adani
Prashant Rai Edited by Prashant Rai

महाकुंभ मेले में अदाणी समूह के सौजन्य से इस्कान द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों का जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती जी महाराज ने प्रशंसा किया और साधुवाद दिया है. जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत पूज्य विद्या नंद सरस्वती जी महाराज ने महाकुंभ में अदाणी समूह द्वारा जारी अन्नपूर्णा सेवा के लिए समस्त संत जनों की ओर से अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी को साधुवाद दिया है.

ज्ञातव्य है कि महाप्रसाद हेतु क्षेत्र में ही 3 रसोईघर लगातार भोजन प्रसाद का निर्माण करते रहते हैं. समूह न केवल इस्कान के माध्यम से 40 स्थानों पर प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं को महाप्रसाद उपलब्ध करा रहा वहीं गीता प्रेस के सौजन्य से 1 करोड़ आरती संग्रह का निःशुल्क वितरण कर रहा. 4 दर्जन से ऊपर गोल्फ कार्ट की मुफ्त सेवा प्रतिदिन हजारों महिलाओं बुजुर्गों एवं असहाय श्रद्धालुओं का संगम स्नान सुगम कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read