Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

JP Nadda In Varanasi: काशी पहुंच जेपी नड्डा ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, CM योगी के साथ ली चाय की चुस्की

JP Nadda: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे थे. जहां उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. दर्शन के बाद दोनों नेता साथ में चाय की चुस्कियां लेते भी नजर आए.

JP Nadda In Varanasi

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी ने ली चाय की चुस्की

Edited by Nitish Pandey

JP Nadda In Varanasi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय यूपी दौरे पर हैं. वो गुरुवार रात वाराणसी पहुंचे. उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे. शुक्रवार को उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के दर्शन किए. इससे पहले काल भैरव के दर्शन पूजन के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी ने एक साथ चाय की चुस्की ली. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने कमर कस ली है. इसी क्रम में नड्डा और सीएम योगी गाजीपुर में चुनाव का शंखनाद कर सकते हैं.

राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में मत्था टेकने के बाद पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे और हेलीकाप्टर से गाजीपुर के लिए रवाना हुए. यहां वे पवहारी बाबा आश्रम में दर्शन-पूजन के बाद वहां आयोजित बूथ समिति की बैठक में भाग लेंगे.

दोपहर में गाजीपुर के बंसी बाजार स्थित नंद रेजीडेंसी में पूर्व सैनिकों संग संवाद करेंगे, उन्हें सम्मानित भी करेंगे. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर 1.30 बजे आइटीआई मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. इसे मिशन 2024 की तैयारी बताया जा रहा है.

ज्ञात हो कि गाजीपुर, जौनपुर, मऊ, लालंगज समेत पूर्वांचल की 14 सीटें अभी भाजपा के पाले में नहीं है. लोकसभा उपचुनाव में आजमगढ़ की सीट भले हाथ आ गई पर सामान्य चुनाव में यह राह आसान नहीं दिखती। गाजीपुर जिले में सैनिकों के सर्वाधिक परिवार हैं.

ये भी पढ़ें: Varanasi: काशी में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का जोरदार स्वागत, कहा- 2024 के लिए कमर कस लें कार्यकर्ता

जेपी नड्डा और सीएम योगी के 20 जनवरी यानि आज गाजीपुर के पवहारी बाबा आश्रम में दर्शन पूजन एवं आईटीआई मैदान में जनसभा का कार्यक्रम निर्धारित है. गुरुवार को एडीजी राजकुमार, आईजी के सत्यनरायण, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. वहीं सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एडिशनल, सीओ, पीएसी और पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital