Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘मेरे आका की इज्जत पर हाथ डालोगे तो हम शहरों को भी कर्बला बना देंगे’, JDU एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी का विदादित बयान

Ghulam Rasool Baliyavi Controversial Statement: रसूल बलियावी ने कहा कि जीने की तमन्ना वो करे जिसके पास रसूल का नूर न हो. हम तो इसी आरजू तमन्ना से जिए जीते हैं कि मरने के बाद एक दिन ऐसा भी आएगा कोई नहीं रहेगा. मैं रहूंगा. मेरा रसूल रहेगा.

Gulam Rasool Balyawi

जदयू के पूर्व सांसद गुलाम रसूल बलियावी

Edited by Nitish Pandey

Gulam Rasool Balyawi: जदयू के पूर्व सांसद गुलाम रसूल बलियावी ने भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के कुछ माह पहले के विवादित बयान को लेकर झारखंड में भड़काऊ भाषण दिया है. उन्होंने हजारीबाग में आयोजित एक जनसभा में कहा कि मेरे आका की इज्जत पर हाथ डालोगे तो अभी तो हम कर्बला मैदान में इकट्ठा हुए हैं, उनकी इज्जत के लिए हम शहरों को भी कर्बला बना देंगे. कोई रियायत नहीं होगी.

हजारीबाग के कर्बला मैदान में गुरुवार को एदारा-ए-शरिया नामक संगठन की ओर से समाज सुधार के मुद्दे पर एक अधिवेशन का आयोजन किया गया था. इसमें इकट्ठा हुए हजारों लोगों की भीड़ के बीच तकरीर करते हुए गुलाम रसूल बलियावी (Gulam Rasool Balyawi) ने जब शहरों को कर्बला बनाने की बात कही तो लोग नारे लगाने लगे.

उन्होंने कहा कि हैरत है कि खुद को सेक्युलर बताने वाली पार्टियों के किसी भी नेता ने नूपुर शर्मा के बयान की निंदा-आलोचना नहीं की. हम ऐसी कोई भी बात बर्दाश्त नहीं करेंगे, जिसमें हमारे रसूल, हमारे आका पर सवाल उठाया जाए.

‘जीने की तमन्ना वो करे जिसके पास रसूल का नूर न हो’

बलियावी (Gulam Rasool Balyawi) ने कहा कि “जीने की तमन्ना वो करे जिसके पास रसूल का नूर न हो. हम तो इसी आरजू तमन्ना से जिए जीते हैं कि मरने के बाद एक दिन ऐसा भी आएगा कोई नहीं रहेगा. मैं रहूंगा. मेरा रसूल रहेगा. कोई समझौता नहीं होगा.”

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: नीतीश कुमार को बताया था ‘शिखंडी’, अब सुधाकर सिंह पर एक्शन की तैयारी में RJD, भेजा कारण बताओ नोटिस

जदयू नेता ने भाषण में दलितों की तरह मुसलमानों के लिए भी सेफ्टी एक्ट बनाने की मांग की. उन्होंने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तुम्हारी बिरादरी ने उतना वोट नहीं दिया, जितना मुसलमानों ने बोरा में भर के दिया है. फिर भी हमारे बच्चों को रांची की सड़कों पे गोलियों से भून दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital