Baabar Aajam ka Baap Hain Kohli….Champions Trophy इस समय पाकिस्तान में आयोजित की जा रही है, लेकिन भारत के सभी मुकाबले दुबई में खेले जा रहे हैं. लंबे समय बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे पाकिस्तान को बड़ा झटका तब लगा जब वह टूर्नामेंट से बाहर हो गया. भारत ने अपने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी, जिसमें विराट कोहली ने शानदार शतक जमाया. अब पाकिस्तान में ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों की जमकर आलोचना हो रही है.
📍 Pakistan — Vikrant gupta to Kid: “Kaun hai Virat kohli?”
Kid: “King Kohli, Babar Azam ka baap.” 😀 pic.twitter.com/Qhilva9cSF
— AI Day Trading (@ai_daytrading) February 27, 2025
लाहौर में विराट कोहली के फैंस की जोरदार प्रतिक्रिया
लाहौर में जब अफगानिस्तान और इंग्लैंड के मैच के दौरान फैंस से विराट कोहली के बारे में पूछा गया तो वहां पर मौजूद फैन्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी… एक चैनल के पत्रकार ने जब अफगानिस्तान को सपोर्ट करने आए बच्चों से विराट (Virat Kohli) के बारे में सवाल किया, तो एक बच्चे ने कहा, “वह बाबर आजम के बाप हैं! “(Baabar Aajam ke Baap Hain!)”
एक अन्य फैन ने कहा, “विराट कोहली ने 51 शतक लगाए हैं. वह अपने आप में एक ब्रांड हैं.” वहीं, एक और क्रिकेट प्रेमी ने कहा, “विराट अपनी टीम के लिए नहीं, बल्कि देश के लिए खेलते हैं. उनकी फिटनेस ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.”
भारत की शानदार जीत, विराट का दमदार शतक
रविवार को खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 45 गेंदें शेष रहते छह विकेट से मात दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 241 रन बनाए. जवाब में भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तेज शुरुआत की, लेकिन पांचवें ओवर में शाहीन अफरीदी ने Rohit Sharma (20) को बोल्ड कर दिया.
इसके बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर नाबाद 100 रन की पारी पूरी की. श्रेयस अय्यर ने 56 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल तीन रन बनाकर नाबाद रहे. गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने तीन और हार्दिक पांड्या ने दो विकेट झटके.
विराट कोहली के रिकॉर्ड और उनकी फॉर्म का जलवा
विराट कोहली की इस पारी के बाद उनकी तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं. उन्होंने हाल ही में 14 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए हैं और उनका फॉर्म इस समय चरम पर है. विराट कोहली का यह प्रदर्शन भारत के लिए एक मजबूत संकेत है कि टीम ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरी है.
इसे भी पढ़ें- Champions Trophy: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच बारिश की भेंट चढ़ा, दोनों टीमें बिना जीत के टूर्नामेंट से बाहर
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





