Tamil Nadu Paternity Leave News: तमिलनाडु के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. राज्य के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने गुरुवार को विवाहित पुरुष सरकारी कर्मचारियों के लिए 15 दिनों के पितृत्व अवकाश (Paternity Leave) की घोषणा की है. राज्य के इतिहास में यह पहला अवसर है जब पुरुष कर्मचारियों को बच्चे की देखभाल के लिए औपचारिक रूप से इस तरह की छुट्टी का लाभ दिया जा रहा है.
सरकार के इस फैसले से राज्य के हजारों कामकाजी पिताओं को बड़ी राहत मिलेगी, जिससे वे अपने परिवार और नवजात शिशु के शुरुआती महीनों में बेहतर देखभाल कर सकेंगे.
क्या है 15 दिन की छुट्टी की शर्त? (Tamil Nadu Paternity Leave Rules)
आधिकारिक आदेश के अनुसार, पात्र विवाहित पुरुष सरकारी कर्मचारियों को इस 15 दिनों के पितृत्व अवकाश का लाभ उठाने के लिए समय-सीमा से जुड़ी मुख्य शर्तों का पालन करना होगा. कर्मचारी यह 15 दिनों की छुट्टी बच्चे के जन्म की संभावित तारीख से 15 दिन पहले या फिर बच्चे के जन्म के 6 महीने के भीतर ले सकते हैं.
यह सुविधा राज्य सरकार के विवाहित पुरुष कर्मचारियों के लिए लागू की गई है. इस नीति का मुख्य उद्देश्य प्रसव के दौरान और उसके बाद पिता को अपनी पत्नी के साथ रहने, मां को शारीरिक व भावनात्मक सहयोग देने और नवजात शिशु की देखभाल में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करना है.
पुरुषों की मांग भी हुई पूरी (Tamil Nadu government news)
तमिलनाडु में महिला सरकारी कर्मचारियों को पहले से ही 365 दिनों का मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) दिया जाता है. लंबे समय से पुरुष कर्मचारियों के संगठनों की ओर से भी पितृत्व अवकाश लागू करने की मांग उठाई जा रही थी, जिस पर विचार करते हुए मुख्यमंत्री ने यह फैसला लिया है.
- पितृत्व अवकाश (Paternity Leave): विवाहित पुरुष कर्मचारी को 15 दिन का अवकाश. डिलीवरी से 15 दिन पहले या जन्म के 6 महीने के अंदर.
- मातृत्व अवकाश (Maternity Leave): महिला सरकारी कर्मचारी के लिए 365 दिन का अवकाश राज्य में पहले से लागू है.
ये भी पढ़ें: बेटी की शादी में ‘छोटे सरकार’ ने खर्चे करोड़ों! आखिर कहां से कमाते हैं अनंत सिंह?
इस निर्णय के साथ ही तमिलनाडु अब केरल, सिक्किम और हरियाणा जैसे उन चुनिंदा राज्यों की सूची में शामिल हो गया है, जहां सरकारी कर्मचारियों के लिए पितृत्व अवकाश का प्रावधान लागू है. इस फैसले के सामने आने के बाद से प्रदेश में मुख्यमंत्री की बड़ाई हो रहा है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




