Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली विधानसभा में हेल्थ डिपार्टमेंट पर CAG की रिपोर्ट पेश

दिल्ली विधानसभा में पेश CAG रिपोर्ट में स्वास्थ्य क्षेत्र में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे. बीजेपी विधायक हरीश खुराना ने कहा कि अस्पताल निर्माण में देरी से 382 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च हुआ.

Delhi Assembly

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र जारी है, जिसमें आज भाजपा सरकार ने दूसरी CAG रिपोर्ट पेश की. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की. यह रिपोर्ट स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित है.

रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान बीजेपी विधायक हरीश खुराना ने आरोप लगाया कि 240 पन्नों की इस रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं. उन्होंने कहा कि बुराड़ी समेत तीन अस्पतालों के निर्माण में देरी के कारण सरकार को 382 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ा.

इसके अलावा, खुराना ने आरोप लगाया कि कोविड संकट के दौरान केंद्र सरकार द्वारा दिए गए फंड का भी समुचित उपयोग नहीं किया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital