आईआईटी बाबा उर्फ अभय सिंह. (फाइल फोटो)
IIT Baba Abhay Singh: महाकुंभ में चर्चित हुए आईआईटी बाबा उर्फ अभय सिंह ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को नोएडा में एक निजी चैनल के न्यूज डिबेट कार्यक्रम में उनके साथ मारपीट की गई. उन्होंने पुलिस से शिकायत की कि भगवाधारी कुछ लोग न्यूजरूम में आए और कथित तौर पर उनके साथ बदसलूकी की और लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की. सेक्टर 126 में पुलिस चौकी के बाहर आईआईटी बाबा ने धरना दिया. हालांकि बाद में पुलिस के समझाने पर उन्होंने धरना वापस ले लिया. सेक्टर 126 थाने के एसएचओ भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें समझा दिया गया है और उन्होंने आगे शिकायत दर्ज नहीं कराई.
डिबेट के दौरान IIT बाबा के साथ मारपीट का आरोप. नोएडा स्थित निजी न्यूज़ चैनल में डिबेट के लिए आए थे IIT बाबा. मारपीट का आरोप लगाकर बाबा पुलिस चौकी के सामने बैठे. पुलिस कर्मियों ने किसी तरह IIT बाबा को समझा बुझा के वापस भेजा. थाना सेक्टर 126 इलाके का मामला.
VIDEO CREDIT: Abhey… pic.twitter.com/4btnGxstk0
— NDTV India (@ndtvindia) February 28, 2025
भारत-पाक मैच के बाद इंटरनेट पर ट्रेंड हुए IIT बाबा
इससे पहले भी चेपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान (Ind-Pak Match) मैच के बाद आईआईटी बाबा उर्फ अभय सिंह को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था. दरअसल बाबा ने भविष्यवाणी कर रखी थी कि भारत पाकिस्तान से ये मैच नहीं जीत पाएगा. चाहे विराट कोहली या पूरी टीम कितना भी जोर लगा ले. मगर बाबा की भविष्यवाणी के उलट भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया.
फिर IIT बाबा ने अपनी भविष्यवाणी गलत साबित होने के बाद कहा कि ‘हम तो ऐसे ही खेलते है, हम हमारे लिए खेलते हैं. कभी भी किसी की प्रेडिक्शन-विडिक्शन (भविष्यवाणी) में विश्वास नहीं करना चाहिए. अपना दिमाग यूज करो न.’ इस प्रकार आईआईटी बाबा अपनी ही भविष्यवाणी से पलट गए और लोगों को अपना दिमाग चलाने के लिए कहा.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




