Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP: मथुरा में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश असद ढेर, लूट-हत्या और डकैती के दर्ज थे 30 मुकदमे

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक लाख रुपये के इनामी बदमाश असद को ढेर कर दिया है.

Mathura

1 लाख का इनामी बदमाश असद मुठभेड़ में ढेर.

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक लाख रुपये के इनामी बदमाश असद को ढेर कर दिया है. असद छैमार गिरोह का सरगना था और उसपर लूट, हत्या और डकैती जैसे संगीन अपराधों के 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे.

एसएसपी ने खुद संभाली कमान

रविवार सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि हाइवे थाने के कृष्णा कुंज कॉलोनी में एक घर में असद उर्फ फाती अपने तीन साथियों के साथ छिपा हुआ है. इस सूचना के बाद SSP शैलेश पांडे खुद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके को घेर लिया.

गोली लगने से हुई मौत

जब बदमाशों को पुलिस के आने की खबर मिली, तो वे फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, और इस दौरान पुलिस की गोली असद को लगी, जो मौके पर ही गिर पड़ा. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें- 14 सालों में सबसे बड़ी हिंसा…दो दिन में 1000 लोगों की मौत, सीरिया में मौत का मंजर देखकर कांप जाएगी रूह, पढ़ें क्या है पूरा मामला

वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर असद के बाकी तीन साथी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने उनकी तलाश के लिए कई टीमों को भेजा है, जो छापेमारी कर रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital