Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कहा, ‘गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ (जीसीएसके) से सम्मानित होने पर खुशी जाहिर की.

PM Modi Mauritius visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ (जीसीएसके) से सम्मानित होने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित होने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं.

खास बात है कि यह पीएम मोदी को किसी देश से दिया गया 21वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन से सम्मानित होने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और वो भी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस पर.”

प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. समारोह के दौरान मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्मबीर गोखूल ने उन्हें मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ (जीसीएसके) से सम्मानित किया. यह पहला मौका है, जब किसी भारतीय राजनेता को यह सम्मान प्राप्त हुआ है.

प्रधानमंत्री मोदी ने इस पुरस्कार को भारत और मॉरीशस के बीच विशेष मैत्री और भारत के 1.4 अरब लोगों और मॉरीशस में रहने वाले उनके 1.3 मिलियन भाइयों-बहनों को समर्पित किया. इससे पहले 2024 में पीएम मोदी को कुवैत का सबसे बड़ा सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ और गुयाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ से नवाजा गया था.

21 नवंबर 2024 को डोमिनिका ने कोविड-19 महामारी के दौरान केरेबियाई राष्ट्र को दी गई मदद में भारत के योगदान और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी बढ़ाने के उनके समर्पण के लिए प्रधानमंत्री मोदी को देश के सर्वोच्च पुरस्कार ‘डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया था. डोमिनिका की राष्ट्रपति सिलवेनी बर्टन ने प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से नवाजा था.

प्रधानमंत्री मोदी को 2024 में ही नाइजीरिया के सर्वोच्च सम्मान, ‘द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ (जीसीओएन) पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इसी के साथ पीएम मोदी नाइजीरिया का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले विश्व की दूसरी बड़ी शख्सियत बने. इससे पहले महारानी एलिजाबेथ एकमात्र विदेशी हस्ती रहीं, जिन्हें 1969 में इस पुरस्कार से नवाजा गया था.

9 जुलाई 2024 को प्रधानमंत्री मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल द फर्स्ट-कॉल’ से सम्मानित किया गया. पिछले साल 22 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से सम्मानित किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital