भूत बंगला- जीशु सेनगुप्ता
Bhoot Bangla: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी एक्टिंग की वजह से फैंस के दिलो पर छाए रहते हैं. अभिनेता ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. फैंस उनके फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं. इस बीच अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म ‘भूत बंगला’ की घोषणा करके अपने फैंस को खुश कर दिया है. अभिनेता ने एक मोशन पोस्टर भी साझा किया जिसे दर्शकों से काफी अच्छा रिएक्शन मिला था. फिल्म के कलाकारों में तब्बू के शामिल होने से यह फिल्म और भी ज्यादा खास बन चुकी है. इस बीच फिल्म से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है जिसमें एक और नए कलाकार की एंट्री हो गई है.
जीशु सेनगुप्ता बने फिल्म का हिस्सा
फिल्म निर्माता प्रियदर्शन ने ‘भूत बंगला’ की स्टार कास्ट में अभिनेता जीशु सेनगुप्ता को फिल्म के कलाकारों में शामिल होने की घोषणा की हैं. यह रोमांचक घोषणा जीशु के जन्मदिन पर की गई है. इस अवसर को यादगार बनाते हुए बालाजी टेलीफिल्म्स ने एक दिलचस्प पोस्ट के माध्यम से इसकी घोषणा की है. जीशू सेनगुप्ता पहले से ही स्टार-स्टडेड कलाकारों में शामिल हो गए हैं जिनमें अक्षय कुमार, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव जैसे कई कलाकार शामिल है.
मेकर्स ने जीशु सेनगुप्ता को दी जन्मदिन की बधाई
अभिनेता की एक स्टाइलिश तस्वीर पोस्ट करते हुए, निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “शानदार जीशु सेनगुप्ता को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. उन्हें भूत बंगला में अपना जादू दिखाते हुए देखने के लिए उत्साहित हूं यह एक शानदार सफर होने वाला है. इस फिल्म के साथ निर्देशक प्रियदर्शन, अभिनेता अक्षय कुमार और परेश रावल की तिकड़ी एक बार फिर साथ नजर आने वाली है. प्रियदर्शन अपनी कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. वहीं, अक्षय की लाजवाब टाइमिंग और अन्य कलाकारों की टोली के साथ “भूत बंगला” एक शानदार कॉमेडी फिल्म दर्शकों को मनोरंजन करने के लिए अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
Wishing the brilliant #JisshuSengupta a very Happy Birthday! Excited to see him bring his magic to Bhooth Bangla, it’s going to be a wild ride! 👻✨ pic.twitter.com/86iVVHEBLE
— BalajiMotionPictures (@balajimotionpic) March 15, 2025
फिल्म का निर्माण
अक्षय और परेश के अलावा इस प्रोजेक्ट में तब्बू, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और वामिका गब्बी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण शोभा कपूर और एकता आर कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स ने अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस, केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से किया है. फिल्म के सह-निर्माता फारा शेख और वेदांत बाली हैं.
इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी भूत बंगला
फिल्म की कहानी आकाश ए कौशिक ने लिखी है और पटकथा रोहन शंकर, अभिलाष नायर और प्रियदर्शन ने लिखी है. संवाद रोहन शंकर ने लिखे हैं. “भूत बंगला” फिल्म का “भूल भुलैया” के साथ खास कनेक्शन है क्योंकि, दोनों फिल्म में अक्षय कुमार हैं और निर्देशक प्रियदर्शन हैं. दोनों फिल्मों की शूटिंग भी जयपुर में एक ही लोकेशन पर हुई है. “भूत बंगला” 2 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



