Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अबू कताल के बाद अब हाफिज सईद की हत्या…? सेना ने पूरे घर को जेल में किया तब्दील

पाकिस्तान जियो न्यूज के रिपोर्टर ने दावा किया कि हाफिज सईद की हत्या का खतरा बढ़ गया है, जिस  वजह से उसके घर की सूरक्षा बढ़ाते हुए पूरे घर को जेल में तब्दील कर दिया गया है.

Hafeez Saeed Death: बीते दिनों पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का खतरनाक आतंकवादी अबू कताल पाकिस्तान में मारा गया. अबू कताल 2023 के राजौरी हमले और 2024 के रियासी बस हमले में वांछित था. अबू कताल को फैसल नदीम के नाम से भी जाना जाता था. उसकी देर रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. अबू कताल को हाफिज सईद का करीबी माना जाता था.

अबू कताल के बाद अब खबर है कि हाफिज सईद की भी जान खतरे में हैं. पाकिस्तान जियो न्यूज के रिपोर्टर ने दावा किया कि हाफिज सईद की हत्या का खतरा बढ़ गया है, जिस  वजह से उसके घर की सूरक्षा बढ़ाते हुए पूरे घर को जेल में तब्दील कर दिया गया है.

जियो न्यूज के रिपोर्टर एजाज सईद ने बताया है कि लगातार इस तरह की बातें चल रही हैं कि हाफिज सईद को कत्ल कर दिया गया है. ये बात तो सही नहीं है लेकिन ये सही है कि हाफिज सईद खतरे में है. सईद पर पहले भी हमले हुए हैं. दरअसल अबू कताल सिंधी को हाल ही में अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है. कताल काफी एक्टिव रहा था तो इन गुटों में तो ये कहा जाने लगा कि उसके साथ सईद को भी मार दिया गया है.

पाकिस्तान में हो रही टारगेट किलिंग

जियो न्यूज के रिपोर्टर एजाज का कहना है कि पाकिस्तान में हालिया समय में टारगेट किलिंग देखने को मिल रही हैं. ऐसे लोगों को मारा जा रहा है, जो भारत की हिट लिस्ट में हैं. कताल के करीबी और आईएसआई से जुड़े लोग इसके पीछे भारत की एजेंसी रॉ को मान रहे हैं. ये माना जा रहा है कि सईद भी खतरे में है. ऐसे में उसकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है. उसके घर को अब सबजेल में तब्दील किया जा रहा है, जहां उसे रखा गया है.

हालांकि, इससे पहले भी हाफिज सईद की मौैत की खबर उड़ती रही है. हालांकि पाक सरकार अंतरराष्ट्रीय छवि बचाने के लिए उस पर चुप्पी साधे रखती है. इस बार भी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया लेकिन जिस तरह से कताल की हत्या के बाद पंजाब के झेलम में सड़कों को सील कर दिया गया. उसने कई चर्चाओं को जन्म दिया.

बता दें कि सईद पर अमेरिका की ओर से 10 मिलियन डॉलर का इनाम रखा गया है. हाफिज सईद यूएन में नामित आतंकवादी है. सईद पर भारत में कई हमलों के अंजाम देने का आरोप लगा है. अक्सर पाकिस्तान पर सईद पर कार्रवाई को लेकर दबाव रहता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital