SBI Clerk Result 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जल्द ही क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करेगा. जिन उम्मीदवारों ने जूनियर असोसिएट प्रारंभिक परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in या sbi.co.in/web/careers पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकेंगे.
SBI ने पहले ही जानकारी दी थी कि क्लर्क मेन्स परीक्षा 10 और 12 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी. बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा गया है कि, “प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा. सफल उम्मीदवारों को कॉल लेटर प्रीलिम्स रिजल्ट के साथ ही दिया जाएगा.” प्रीलिम्स परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को ही मेन्स परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा.
SBI क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का आयोजन
SBI क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 22, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को आयोजित की गई थी. यह परीक्षा 100 अंकों की थी और इसका समय 1 घंटा था. इसमें तीन सेक्शन शामिल थे – अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक योग्यता और तर्कशक्ति क्षमता. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी थी, जिसके तहत हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटे जाते थे.
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से SBI कुल 13,735 जूनियर असोसिएट पदों को भरेगा. आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर 2024 से 7 जनवरी 2025 तक चली थी.
SBI क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 ऐसे करें डाउनलोड
- SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
- होमपेज पर “करियर” लिंक पर क्लिक करें.
- SBI Clerk Prelims Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
- लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट करें.
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें.
- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें.
जल्द ही रिजल्ट जारी होने वाला है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से SBI की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

